.
.
PTB Big Crime News old man murdered in taran taran by people whom lend him 2000 rs
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ तरनतारन : पंजाब से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां जिला तरनतारन के अधीन पड़ते गाँव ड्याल राजपूतों में 2,000 रुपए के लेने-देने के चलते 80 साला बुज़ुर्ग का कत्ल कर दिए जाने का सनसनी खेज मामला सामने आया है / मृतक बुज़ुर्ग की पहचान मोहन सिंह के तौर पर हुई है / इस घटना में मृतक का भतीजा भी गंभीर रूप से ज़ख़्मी हुआ है /
.
.
प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहन सिंह के गाँव के कुछ व्यक्तियों के साथ लेने-देने चलता था / मृतक के पारिवारिक सदस्यों ने कहा कि दो हज़ार रुपए लेने आए लोगों ने घर में दाख़िल होकर उन के साथ मारपीट शुरू कर दी / इस दौरान मोहन सिंह ज़ख़्मी हो गया / उसे ज़ख़्मी हालत में अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई /
.
.
मामलो की जांच कर रहे तरनतारन के पुलिस अधिकारी गुरवेल सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुँचे और मृतक के पारिवारिक सदस्यों के बयान दर्ज कर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है / उन्होंने यह भी कहा कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने बाद में आगे की कार्यवाही की जायेगी /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Crime News old man murdered in taran taran by people whom lend him 2000 rs






































