.
.
PTB Big Political News Capt Amarinder condemned former MP Jalandhar MP Mahinder Singh KP
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : लोकसभा चुनाव को लेकर जालंधर में सियासी पारा चढ़ा हुआ है वह भी तब जब जालंधर लोकसभा सीट के लिए कांग्रेस से सांसद चौधरी संतोख को हाईकमान ने उम्मीदवार घोषित कर दिया है / ऊपर से पूर्व सांसद और कांग्रेस के सीनियर नेता महिंदर सिंह केपी हैं के इस सीट को लेकर बागी हुए पड़े हैं /
.
.
महिंदर केपी ने इस मामले में साफ कह दिया है कि टिकट के वह हकदार थे, लेकिन हाईकमान ने चौधरी को टिकट देकर उनका राजनीतिक कत्ल कर दिया है / जिसके लिए वह कभी दिल्ली तो कभी जालंधर और अब 15 तारिक को चंडीगढ़ में डेरा डालने की फ़िराक में हैं / लेकिन केपी को उस समय बड़ा झटका लगा जब पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बीते दिन जालंधर में एक होटल में हुई गुप्त मीटिंग के दौरान केपी की और इशारा करते हुए कहा कि केपी बहुत पदों पर आसीन चुके हैं और उनको सब्र करना चाहिए / कैप्टन ने यह भी कहा कि इसके लिए पहले भी उनको कई मौके मिले और उनकी पत्नी को भी लेकिन पार्टी को बड़े मतों से हार हुई जिसकी वजह से अब हाईकमान ने जो निर्णय लिया है वह अटल है /
.
.
अब देखना यह होगा की कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा दिए गए इस बड़े झटके के बाद पार्टी से नाराज चल रहे पूर्व सांसद मोहिंदर सिंह केपी इस मुश्किल घड़ी में कौन सा पैंतरा इस्तेमाल करेंगे / हालाँकि यह भी कहा जा रहा है कि इस झटके के बाद केपी नई पारी नई पार्टी को ज्वाईन करके कर सकते हैं या फिर लड़ सकते हैं आजाद उम्मीदवार का चुनाव /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Political News Capt Amarinder condemned former MP Jalandhar MP Mahinder Singh KP






































