.
.
PTB Big Political News Jalandahr Loksabha candidate jora singh Arvind Kejriwal Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ जालंधर : आम आदमी पार्टी के जालंधर से लोकसभा प्रत्याशी जस्टिस जोरा सिंह ने सोमवार को कहा कि युवाओं को शिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाने के लिए वह विशेष तौर पर काम करेंगे /
श्री जोरा सिंह ने आज प्रचार के लिए गाड़ियों को रवाना करते हुए कहा कि राज्य में शिक्षा की स्थिति बेहद खराव हो चुकी है / निजी स्कूलों वाले लोगों को लूट रहे हैं जबकि सरकार द्वारा छात्रो को उनकी छात्रवृति का पैसा नहीं दिया जा रहा है / उन्होने कहा कि सांसद चुने जाने पर वह शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए विशेष तौर पर कार्य करेंगे / उन्होने कहा कि जिला के युवाओं को नशे की प्रवृति से निकालने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा /
.
.
आप प्रत्याशी ने कहा कि समाज के हर वर्ग से उन्हे भारी समर्थन मिल रहा है / उन्होने कहा कि वह हर श्रेणी के लोगों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखते हैं / उन्होने कहा कि लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या के लिए वह हर दम उनके साथ हैं / उन्होने आज जालंधर के जंडियाला मंजकी नूर महल रोड़ पर चुनाव कार्यालय का भी उदघाटन किया /
.
.
इस अवसर पर आप के जिला शहरी प्रधान शिवदयाल माली, प्रदेश उप प्रधान डॉ संजीव शर्मा, कशमीर सिंह मल्ली, सुख संधू, सुश्री सीमा रानी, सुश्री राजविंदर कौर, आत्म प्रकाश बब्लू, हरनूर सिंह, मनप्रीत सिंह, नरिंदर गोगना, हरमत सिंह, तरूणदीप सिंह सन्नी और मंगल सिंह उपस्थित थे /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Political News Jalandahr Loksabha candidate jora singh Arvind Kejriwal Punjab






































