.
.
PTB Big Political News patiala news harinder singh kang joins the party of khahera from basi pathana
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ फतेहगढ़ साहिब : लोकसभा चुनावों से पहले अलग-अलग राजनितिक दल एक दूसरे को चुनवों से पहले ही पटकनी देने का काम कर रहे हैं / ऐसे में बस्सी पठाना से कांग्रेस को उस समय जोरदार झटका लगा जब मार्केिट समिति के पूर्व चेयरमैन हरिन्दर सिंह कंग साथियों सहित सुखपाल खैहरा की पंजाबी एकता पार्टी में शामिल हो गए /
.
.
यह नहीं इस दौरान हरिन्दर सिंह कंग खैहरा को अपनी पार्टी में शामिल करते समय सुखपाल सिंह खेहरा खुद मौजूद थे / इस दौरान उन्होंने अकाली और कांग्रेस पार्टी के साथ-साथ आप को खरी खोटी भी भी सुनाई /
.
.
इस दौरान खैहरा ने कहा कि पंजाब में अकाली दल और कांग्रेस ने बड़े रसूखदारों को ही पहल दी है / कभी भी पंजाब की जनता के बारे नहीं सोचा और ना ही कभी पार्टी में काम करने वाले छोटे वर्करों की कदर की है / आगामी लोकसभा चुनावों के बारे बोलते हुए खैहरा ने कहा कि पार्टी आपसी सहमति से ही टिकटों का बंटवारा करेगी /
.
.
वहीं कांग्रेस छोड़कर अपने साथियों के साथ पंजाबी एकता पार्टी में शामिल होने वाले बस्सी पठाना से मार्केट समिति के चेयरमैन हरिन्दर सिंह कंग ने कहा कि कांग्रेस और अकाली दल आपस में मिले हुए हैं / दोनों पार्टियां एक-एक करके पंजाब को लूटने में लगी हुई हैं, जिससे किसान, मज़दूर और बेरोगज़गार धक्के खा रहे हैं /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Political News patiala news harinder singh kang joins the party of khahera from basi pathana

































