.
.
.
PTB Big Sad News punjab punjabi youth dead in usa America new jarsi hoshiarpur
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Sad न्यूज़ होशियारपुर : पंजाब के जिला होशियारपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां के रहने वाले युवक की अमेरिका में मौत हो जाने का समाचार प्रकाश में आया है / बताया जा रहा है कि युवक जिला होशियारपुर के अधीन पड़ते मुकेरियां के गांव उमरपुर का रहने वाला था / मृतक युवक की पहचान जसविंदर सिंह के रूप में हुई है और वह रोजी-रोटी कमाने के लिए कुछ साल पहले ही अमेरिका गया था /
.
.
इस मामले में परिवार ने बेटे की हुई अचानक मौत पर सरकार का दरवाजा खटखटाया है उनकी भारत सरकार से मांग है कि उनके बेटे कि लाश को भारत में लाने के लिए उनकी मदद करे और मौत के कारणों की जाँच करवाए / परिवार का यह भी कहना है कि जसविंदर सिंह की मौत भेदभरे हालातों में हुई बताई जा रही है जबकि उनको शक है की उनके बेटे का कत्ल किया गया है /
.
.
मृतक नौजवान जसविंदर सिंह के पिता सुखविंदर सिंह का कहना है कि उनका बेटा न्यू जर्सी में किराये के मकान में रहता था / उन्होंने कहा कि बीती रात जब जसविंदर सिंह का मकान मालिक अपना किराया लेने के लिए जब बेटे के कमरे में गया तो अंदर जसविंदर की लाश पड़ी मिली / जिसके बाद मकान मालिक ने इस मामले की सुचना स्थानीय पुलिस को दी /
.
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Sad News punjab punjabi youth dead in usa America new jarsi hoshiarpur



































