.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
PTB News “शिक्षा” Annual Prize Distribution at St Soldier Divine Public School Khambra
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB News “शिक्षा” : सेंट सोल्जर डिवाईन पब्लिक स्कूल खांम्ब्रा में वार्षिक पुरस्कार विरतण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रुप की वाईस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा, काउंसलर अमरीक सिंह बागड़ी, जी.एन.एम प्रिंसिपल श्रीमती नीरज सेठी, गुरपिंदरजीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए जिनका स्वागत प्रिंसिपल श्रीमती रुपिंदर कौर द्वारा किया गया /

कार्यकम्र की शुरुआत ज्योति प्रज्वलित करते हुए की गई / इस अवसर पर स्कूल के सभी छात्रों और उनके अभिभावक उपस्थित हुए / इस समारोह में अकादमिक, खेल-कूद, संस्कृतिक गतिविधियों में संस्था का नाम चमकाने वाले मेघावी छात्रों को सन्मानित किया गया / इसके अतिरिक्त अभिभावकों को एक्टिव पेरेंट्स का अवार्ड दिया गया /
छात्रों द्वारा वीर जवानों के जीवन पर भावनात्मक पेशकारी पेश गई जिससे छात्रों ने सब का मन छुआ, इस के अतिरिक्त छात्रों द्वारा नशे, भ्र्ष्टाचार के खिलाफ,कोरियोग्राफी पेश की और साथ ही साथ डांस, गिद्धा, भंगड़ा, गीत आदि पेश करते हुए अपनी कला का प्रदर्शन किया गया /

प्रिंसिपल श्रीमती रुपिंदर कौर ने स्कूल की वार्षिक गतिविधियों से अवगत करवाते हुए “वोट ऑफ़ थैंक्स” पढ़ा गया और मुख्य अतिथियों का धन्यवाद किया गया / वाईस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने छात्रों की मेहनत की सहारना करते हुए उन्हें ऐसे ही मेहनत करने और संस्था का नाम चमकाने को कहा /
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB News “शिक्षा” Annual Prize Distribution at St Soldier Divine Public School Khambra






































