PTB News

Latest news
Stock Market में गर्मी में इन पावर कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त देखने को मिलेगा उछाल, देखें Top पा... Good News भारत के लिए, Strait of Hormuz से सुरक्षित गुजरेंगे भारतीय जहाज, जाने कैसे? पीठ दर्द और कमजोर पाचन से परेशान लोग करें रोजाना उष्ट्रासन का अभ्यास, Trump's Big Statement : जब चाहे खत्म कर दूंगा ईरान के साथ जंग, बोले, ईरान में टारगेट बनाने के लिए अब... आम आदमी पार्टी के मौजूदा सरपंच से बरामद हुई 90 करोड़ की हेरोइन, राजनितिक गलियारे में शुरू हुई चर्चा, पी सीएम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के आई-सोशल क्लब ने आर्टिकल राइटिंग कॉम्पिटिशन रखा, एचएमवी में एआई-सक्षम दवा शोध और सटीक स्वास्थ्य सेवा : विज्ञान और प्रौद्योगिकी का सेतु विषय पर डीएसटी... इनोसेंट हार्ट्स के नन्हे ग्रेजुएट्स ने यू.के.जी ग्रेजुएशन समारोह में बढ़ाया एक बड़ा कदम, एक तरफ Share Market में हाहाकार, तो दूसरी तरफ आखिर क्यों बढ़ा ATGL का शेयर 16% तक, जाने इसके पीछे की ... सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के छात्रों ने यूनिवर्सिटी रिजल्ट में चमक बिखेर...
Translate
[gtranslate]

मेहर चंद पॉलीटेक्निक कॉलेज में आर्य समाज के सहयोग से आयोजन किये गए दयानंद चेतना मंच द्वारा वेद कथा के कार्यक्रम,

Ved Katha programs organized in collaboration with Arya Samaj in Meher Chand Polytechnic College Jalandhar PTB Big Breaking News

.

.

.

.

.

.

.

.

.

.

Ved Katha programs organized in collaboration with Arya Samaj in Meher Chand Polytechnic College Jalandhar

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB News “शिक्षा” : मेहर चंद पॉलीटेक्निक कॉलेज में आर्य समाज विक्रमपुरा के सहयोग से दयानंद चेतना मंच द्वारा वेद कथा के कार्यक्रम का आयोजन किया गया / इसके अंतर्गत मुख्य अतिथि के रूप में आर्य समाज के प्रख्यात संत महात्मा चैतन्य मुनि एवं माता सत्यप्रिया यति उपस्थित हुए /

इलेक्ट्रिकल विभाग के प्रमुख श्री दिलदार सिंह राणा एवं चेतना मंच के अध्यक्ष श्री प्रभु दयाल ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर दोनों महानुभावों का स्वागत किया / श्री प्रभु दयाल ने महात्मा जी का परिचय देते हुए कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि ऐसी महान विभूति हमारे बीच उपस्थित है /

श्री राजेश अमर प्रेमी ने भजन गाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया / माता सत्यप्रिया यति जी ने अपनी मधुर वाणी में भजन और कविता गाई / विद्यार्थियों ने भी उनके पीछे यह कविता दोहराई / ‘संघर्ष ज़िन्दगी है, लड़ना उसे पड़ेगा / जो लड़ नहीं सकेगा, आगे नहीं बढ़ेगा /’

Ved Katha programs organized in collaboration with Arya Samaj in Meher Chand Polytechnic College Jalandhar PTB Big Breaking News
मेहर चंद पॉलीटेक्निक कॉलेज में आर्य समाज के सहयोग से आयोजन किये गए दयानंद चेतना मंच द्वारा वेद कथा के कार्यक्रम,

श्री इन्द्रजीत तलवाड़ ने विद्यार्थियों को आर्य समाज और महर्षि दयानंद के सम्बन्ध में जानकारी दी / महात्मा चैतन्य मुनि ने कहा कि श्रेष्ठ मनुष्य बनना ही आर्य बनना है / उन्होंने कहा कि वास्तविक धर्म बाहरी चिन्हों में नहीं, हमारे सदविचारों में होता है / उन्होंने ‘मातृ देवो भव, पितृ देवो भव, आचार्य देवो भव’ का सन्देश दिया /

प्राचार्य श्री जगरूप सिंह ने चेतना मंच के श्री प्रभु दयाल, श्री अरविन्द दत्ता, श्री सुधांशु नागपाल एवं विद्यार्थी सदस्यों को इस आयोजन के लिए बधाई दी / इस अवसर पर आर्य समाज विक्रमपुरा से श्री रवींद्र शर्मा, पुरोहित सत्यव्रत और अन्य विद्वान तथा मेहर चंद पॉलिटेक्निक के विभिन्न विभागों के अध्यक्ष, श्री संजय बंसल, श्री कश्मीर कुमार, श्री हीरा महाजन, अन्य अध्यापक तथा विद्यार्थी उपस्थित हुए /

 

WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/

Ved Katha programs organized in collaboration with Arya Samaj in Meher Chand Polytechnic College Jalandhar