.
.
PTB News Voter Awaerness Campaign organised at HMV College Jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय, जालन्धर के प्रांगण में कॉलेज प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन जी के प्रोत्साहनवर्धक दिशा-निर्देशन अधीन एन.एस.एस. यूनिट के सौजन्य से ‘मतदाता जागरूकता अभियान’ का सफलता पूर्वक आयोजन किया गया / जिसमें मुख्यातिथि स्वरूप ए.डी.सी. श्री जसबीर सिंह उपस्थित रहे /
.
.
प्राचार्या जी द्वारा उनका संस्था की परम्परानुसार प्लांटर भेंटकर हार्दिक अभिनंदन किया गया / छात्राओं को अपने मतदात का उचित प्रयोग करने हेतु शिक्षित करने के लिए मानव शृंखला बनाकर एवं स्वीप पर आधारित रंगोली बनाकर जागरूक किया गया / मुख्यातिथि श्री जसबीर सिंह जी ने अपने वक्तव्य में छात्राओं को अपने मतदान का उचित प्रयोग कर देश के सुखद भविष्य में अपना अतुलनीय योगदान देने हेतु प्रेरित किया /

.
इसी संदर्भ में प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन जी ने भी छात्राओं को मतदान का प्रयोग करने के लिए उत्साहित किया एवं कहा कि लोकतान्त्रिक ढंग में हमें प्राप्त यह एक ऐसा अधिकार है, जिसका उचित प्रयोग कर हम देश के सुखद भविष्य का निर्माण कर सकते हैं /

.
इस अवसर पर जिला कौंसलर श्री सुरजीत लाल, एन.एस.एस.प्रोग्राम ऑफिसर श्रीमती वीना अरोड़ा, डॉ. अंजना भाटिया, सुश्री हरमनु पाल, श्रीमती पवन कुमारी, डॉ. राखी मेहता, सुश्री निशिता व आफिस सुप्रीटेंडेंट श्री अमरजीत खन्ना भी उपस्थित रहे / समागम के अन्त में सब उपस्थित जनों ने लोकतान्त्रिक नियमों को ध्यान में रखते हुए निष्ठा, सर्तकता व निष्पक्षता से स्वयं के मतदान का उचित प्रयोग करने हेतु शपथ ग्रहण की /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB News Voter Awaerness Campaign organised at HMV College Jalandhar






































