PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

गुरु रामदास की नगरी में चली गोलियां, दर्जन भर युवकों ने दातर व लोहे की रॉड से युवक को पीटा, अधमरा कर छोड़ा, हालत गंभीर,

punjab amritsar firing amritsar dozen goons beat youth amritsar Punjab Big News

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : पंजाब के अमृतसर में देर रात उस समय सनसनी फैल गई / जब दर्जन भर युवकों ने मिलकर एक 18 साल के युवक को बेरहमी और तेजधार हथियारों के साथ पीटा, यही नहीं इस दौरान मौके पर कई हवाई फायर भी हुए / स्थानीय लोगों ने अब युवक को अस्पताल में दाखिल करवाया है /

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने युवक को बेरहमी से पीटते का वीडियो भी बना लिया, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है / घटना नशे के लिए बदनाम हो चुके अमृतसर के मकबूलपुरा एरिया की है / रात के समय 18 साल का रमनदीप दवा लेने के लिए शिवा मेडिकल शॉप पर गया था / पीड़ित की मां हरजिंदर कौर ने जानकारी दी कि उनका बेटा रात के समय दवा लेने के लिए गया था /

वहीं दर्जन भर युवक पहुंच गए और उसे पीटना शुरू कर दिया / युवकों की गिनती अधिक होने के चलते कोई बचाने तो नहीं आया, लेकिन उसे पीटने का वीडियो बना लिया / वीडियो में गोली चलने की आवाजें भी सुनाई दे रही हैं / परिवार का कहना है कि उनका बेटा अभी स्कूल में पढ़ता / कुछ युवकों से उनकी पुरानी रंजिश चल रही थी /

वीडियो में दिखने वाले कुछ युवकों की पहचान हुई है / अन्य को वे नहीं जानते / तबीयत ठीक होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है / पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी है / घटना का वीडियो सामने आया है / परिवार व घायल युवक के बयान लिए जा रहे हैं / उसी के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी /

Latest News