PTB Crime न्यूज़ अमृतसर : अमृतसर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां के अटारी के रणगढ़ गांव में सुबह नशे बेचने के विवाद में फायरिंग करने का मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक की मौत हो गई, दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। बीती रात गांव के सरपंच का बेटा आया और गाली-गलौज की। आज सुबह उसने फायरिंग शुरू कर दी। आरोपी बिजली विभाग का कर्मचारी है।
. ..
मामला अभी तक पुलिस तक नहीं पहुंचा है। पीड़ित शमशेर सिंह ने बताया कि बीती रात सतनाम सिंह और बब्बी सरपंच बेटे और बिजली विभाग के कर्मचारी कर्मजीत सिंह ने उनके घर पर आकर गालियां निकाली। जिसके बाद सुबह जब वो लोग बात करने गए तो मामूली रंजिश के चलते आरोपियों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी।जिसके बाद शमशेर सिंह के पिता और चाचा को गोली लग गई।
. . .शमशेर के चाचा प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किए गए जहां उसकी मौत हो गई वहीं उनके पिता घायल हैं। जिन्हें अमृतसर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। शमशेर सिंह के मुताबिक यह विवाद नशे को लेकर है। रणगढ नशे के लिए मशहूर है और वहां कांग्रेस के सरपंच अमर की शह पर ही सारा नशा बिकता है। इसीलिए इन पर गोलियां चलाई गई। इससे दो महीने पहले भी इसी गांव में गोलियां चली थी। इस संबध में थाना घरिंडा में शिकायत दी गई है हालांकि पुलिस से बात नहीं हो पाई है।
. . .