.
punjab barnala girl student fires with an airgun during a picnic death of a student
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ बरनाला : स्कूल में पिकनिक के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई है / लाला लाजपत राय आर्य मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल भदौड़ में पिकनिक के दौरान एयरगन से चला स्लग (गोली) दूसरी क्लास के सात वर्षीय छात्र जसवीर सिंह निवासी भदौड़ को लगा, जिससे उसकी मौत हो गई /
..
यह घटना बीते बुधवार की है, जिसके बाद देर रात अस्पताल में बच्चे ने दम तोड़ दिया / फिरोजपुर की हरीश अरोड़ा एंड कंपनी ने स्कूल में पिकनिक का आयोजन किया था / स्कूल की प्रिंसिपल सुरेश प्रभा ने बताया पिकनिक में दसवीं की छात्रा ने एयरगन चलाई तो बच्चा सामने आ गया और गोली उसके गले व गर्दन के बीच में लगी /
..
जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने जांच कमेटी नियुक्त कर दी है / वहीं पुलिस अपने स्तर पर ही केस की जांच में जुट गई है / पुलिस ने वीरवार को स्कूल प्रिंसिपल, शिक्षकों व प्रबंधकों के बयान ले लिए हैं / हादसे के बाद इवेंट कंपनी के कारिंदे भाग गए / पिकनिक के लिए स्कूल प्रिंसिपल ने शिक्षा विभाग से इजाजत नहीं ली थी /
..
घटना के 24 घंटे बाद भी स्कूल प्रिंसिपल सुरेश प्रभा और मैनेजर भूषण कुमार ने इसकी जानकारी न तो पुलिस को दी और न ही जिला शिक्षा अधिकारी को / वहीं दूसरी और डीसी तेजप्रताप सिंह फूलका ने कहा कि डीईओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी / स्कूल की मान्यता रद करने के लिए डीजीएसई और शिक्षा सचिव को पत्र लिखकर सिफारिश करेंगे /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
punjab barnala girl student fires with an airgun during a picnic death of a student

































