.
Jalandhar Police Commissioner order to close all restaurants clubs bars and pubs
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के दिशा-निर्देशों पर डीसीपी बलकार सिंह ने शहर के सभी रैस्टोरैंट, क्लब, बार, पब्स व अन्य लाइसैंसशुदा खाने-पीने के स्थानों को रात करीब 11.30 बजे तक बंद करने के आदेश जारी क्र दिए हैं /
..
यह आदेश शहर में कानून-व्यवस्था की स्थिति को बनाए रखने के उद्देश्य से जारी किये गए हैं / इस दौरान डीसीपी बलकार सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि कमिश्नरेट में यह आदेश 7 दिसम्बर, 2019 से लेकर 15 जनवरी, 2020 तक जारी रहेंगे / उन्होंने कहा कि जो भी पुलिस के आदेशों की उल्लंघना करेगा, उसके खिलाफ क़ानूनी करवाई की जाएगी /
..
यही नहीं उन्होंने यह भी बताया कि पतंग उड़ाने के लिए आज कल ज्यादातर लोग गैरकानूनी तरिके से चाईनीज डोर का धड़ल्ले से उपयोग करते हैं / इस डोर के इस्तेमाल से मानवीय जान को खतरा बना रहता है क्योंकि इससे दोपहिया वाहनों पर गुजरने वाले लोग कई हादसों का शिकार हो चुके हैं / इन तथ्यों को ध्यान में रखते हुए सिंथैटिक/प्लास्टिक की बनी डोर से पतंग उड़ाने पर पूरी तरह से रोक लगाई जाती है /
..
उन्होंने यह भी कहा कि यह आदेश कमिश्नरेट पुलिस क्षेत्र ने 30 नवम्बर 2019 से लागू कर दिए गए थे तथा इन्हें 29 मई 2020 तक लागू रखा जाएगा / इसके बावजूद लोग इस कानून का पालन नहीं कर रहे हैं / उन्होंने कहा कि अगर इन सबके बावजूद भी पुलिस द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों का अगर कोई पालन नहीं करता है तो इसकी उल्लंघना करते हुए पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Jalandhar Police Commissioner order to close all restaurants clubs bars and pubs

































