.
.
punjab bhatinda sbi bank open now sunday
यह नियम फ़िलहाल किन शाखाओं में और किस दिन से होगा लागू,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ नई दिल्ली : 1 अगस्त से बैंकिंग व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया जा रहा है / स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखाएं अब रविवार को खुलेंगी / इसके बदले एसबीआइ की शाखाएं शुक्रवार को बद रहेंगी / एसबीआइ की ओर से जारी की गई गाइडलाइन के अनुसार एक अगस्त से बैंक के नियमों में बदलाव किया जा रहा है / बैंक शाखाओं में बैंकिंग के समय में भी बदलाव किया गया है /
.
.
यह व्यापारियों व सर्विस करने वाले लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किया गया / फिलहाल यह व्यवस्था शहर की दो दो ब्रांचों में किया जा रहा है / एसबीआइ की बठिंडा जिले में कुल 78 ब्रांचें हैं / अगर इनका रिस्पांस ठीक रहा तो भविष्य में जिले की अन्य ब्रांचों में भी ऐसे ही बदलाव किए जाएंगे /
.
जानकारी के अनुसार किकर बाजार व एमएसई ब्रांच के समय में बदलाव किया गया है / यहां पर बैंकिंग का समय सुबह 11 से शाम पांच बजे होगा / इससे पहले यहां पर बैंकिंग का समय सुबह 10 से शाम चार बजे तक होता था / जीटी रोड पर पावर हाऊस रोड के चौक के पास स्थित एमएसइ ब्रांच व मिल्क प्लांट व इंटेच ब्रांच रविवार को खुलेंगी और शुक्रवार को यहां के स्टाफ को छुट्टी होगी / यहां पर बैंकिंग का समय सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक ही रहेगा / आपको बता दें कि इंटेच ब्रांच शहर की 100 फीट रोड पर स्थित है /
.
.
एसबीआइ के एजीएम केके धोलिया के अनुसार फिलहाल चार ब्रांचों में बदलाव किए गए हैं, यह शहर के व्यापारियों व आम लोगों के अलावा सर्विस करने वालों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किया गया है / उनका कहना है कि शहर के व्यापारियों का ज्यादातर बैंकिंग का काम 10 बजे के बाद दुकानें खुलने पर होता था / मगर तब तक बैंकों में क्लियरिंग का समय निकल जाने के कारण उनका काम अगले दिन होता था / अब समय व दिन में बदलाव से उनको सुविधा मिल सकेगी /
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
punjab bhatinda sbi bank open now sunday






































