PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाबियों के लिए किया बड़ा ऐलान, जाने

Punjab Chief Minister Bhagwant Mann made a big announcement for Punjabis know

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को आशानुसार 15 जून से पंजाब से सीधे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे तक वोल्वो बसें चलाने की घोषणा कर दी। उन्होंने पहले ट्वीट कर दोपहर 2 बजे बड़ी घोषणा करने की जानकारी दी। इसके बाद, सीएम ने दावा किया कि इन बसों का किराया निजी बसों की तुलना में लगभग आधा होगा।

इनकी बुकिंग पंजाब रोडवेजडाटगोवडाटइन, पनबसडाटकाम और पेप्सूआनलाइन की आधिकारिक वेबसाइट पर करवाई जा सकती है। यात्रा को लेकर सारा ब्योरा इन वेबसाइटों पर मिल जाएगा। ट्विटर पर जारी वीडियो संदेश में उन्होंने पंजाब में बस माफिया पर नकेल लगाने की घोषणा करते हुए कहा कि अब दिल्ली के लिए मनमानी करने वाली प्राइवेज बसों में यात्रा करने की जरूरत नहीं है। बता दें कि पंजाब से कुल 19 वोल्वो बसों का संचालन करेगी।

सबसे ज्यादा 6 बसें जालंधर और उसके बाद चंडीगढ़ से 4 बसे संचालित की जाएंगी। इसके अलावा, अमृतसर से तीन, पटियाला से रोजाना दो और पठानकोट, लुधियाना, होशियारपुर व कपूरथला से एक-एक वोल्वो बसें एयरपोर्ट जाएंगी। जालंधर से एयरपोर्ट तक प्रति यात्री 1170 रुपये किराया वसूला जाएगा और यह बसें आठ घंटे में दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचेंगी। वहीं, निजी बसें यात्री से 2500 रुपये तक वसूलती हैं। ये बसें समय भी अधिक लेती हैं और यात्रियों को 10 से 12 घंटे में एयरपोर्ट पहुंचाती है।

पिछली कांग्रेस सरकार के समय पंजाब की सरकारी वोल्वो बसों को दिल्ली एयरपोर्ट तक जाने की अनुमति नहीं थी। इसी का लाभ उठाकर प्राइवेट बस माफिया यात्रियों के साथ मनमानी से पेश आता था। अधिक किराया लिए जाने के बाद भी उन्हें सुविधाएं उपलब्ध नहीं करवाई जा रही थी। पंजाब में आप सरकार आने के बाद दोनों राज्यों की सरकारों ने मिल बैठकर यह मुद्दा सुलझाया और अब दिल्ली एयरपोर्ट तक पंजाब की सरकारी बसों की सीधी पहुंच होगी।