PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

CM भगवंत और दिल्ली के CM केजरीवाल ने दिल्ली एयरपोर्ट वोल्वो को दिखाई हरी झंडी,

punjab cm bhagwan mann and arvind kejriwal inaugurate government volvo service delhi airport Jalandhar

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर शहर से चलें वाली जालंधर से दिल्ली एयरपोर्ट के लिए सरकारी वोल्वो बस सेवा का आज पंजाब के मुख्यमंत्री व दिल्ली के मुख्यमंत्री ने शुभारंभ किया। इसके उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आदमपुर एयरपोर्ट पहुंचे और उसके बाद सड़क मार्ग से शहीद-ए-आजम अंतरराज्यीय बस स्टैंड पहुंच गए हैं।

वहां परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर और कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस सहित अन्य आप नेता ने उनका स्वागत किया। सबसे पहले दोनों नेताओं ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा को पुष्पांजलि दी और उसके बाद डीलक्स वोल्वो बसों को हरी झंडी दिखाकर इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट दिल्ली के लिए रवाना किया। उन्होंने इस मौके पर पंजाब से कुल 55 वोल्वो बसें दिल्ली एयरपोर्ट के लिए चलाने की घोषणा की। परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने वोल्वो सेवा की शुरुआत करने के लिए सीएम मान का आभार जताया।

इस मौके पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आज एक लूट बंद हो गई। पंजाब में बस माफिया को पिछली तीन सरकारों ने लूट की छूट दी हुई थी। ये अब नहीं होगी। उन्होंने बिना नाम लिए बादल परिवार को भी चुनौती दी। सीएम ने कहा कि अब इंडो कैनेडियन चलाकर दिखाओ। हम सुविधाएं ज्यादा देंगे किराया कम लेंगे

सीएम मान ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। बिना नाम लिए अमरिंदर सिंह राजा वडिंग पर भी तंज कसा कि बसों में सफर करने मात्र से घोटाले खत्म नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि हम कहा चेसिज का भी हिसाब लेंगे। यह नई बसों की खरीद की जांच करवाए जाने की तरफ इशारा है।

इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री और दिल्ली के मुख्यमंत्री के जालंधर आगमन के मद्देनजर लिंक रोड से बस स्टैंड की तरफ जा रहे मार्ग को बंद किया गया है। इस कारण यहां वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। नकोदर शाहकोट मोगा की तरफ जाने वाली बसें शहर के अंदरूनी हिस्सों में घूम रही हैं।

आपको यह भी बता दें कि पंजाब सरकार ने दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक कुल 19 वोल्वो चलाने का फैसला लिया है। इनका किराया निजी बसों की तुलना में आधे से भी कम है। अभी तक सरकारी बसों को दिल्ली एयरपोर्ट तक जाने की अनुमति नहीं थी। निजी बस संचालक अपने एकाधिकार का लाभ उठाकर मनमाना किराया वसूल रहे थे। माना जा रहा है कि सरकार के इस निर्णय से बस माफिया की मनमानी पर लगाम लगेगी।