PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर में दिन-दिहाड़े हाई अलर्ट के बीच हुई बड़ी वारदात, फैली सनसनी,

Sensation spread in Jalandhar amidst high alert in broad daylight looted the 5 lakh Rupees

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है / जहां आज उस समय सनसनी फैल गई / जहां शहर में एक तरफ दिल्ली के मुख्यमंत्री को पंजाब के सीएम भगवंत मान जालंधर में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जालंधर से दिल्ली एयरपोर्ट तक बस सेवा का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे हुए हैं /

वहीं दूसरी तरफ गाजी गुल्ला रोड पर स्थित प्रकाश आइसक्रीम के निकट बाइक सवार लुटेरों द्वारा वहां खड़ी एक स्विफ्ट कार से लाखों रुपए लेकर फरार होने की ख़बर से सनसनी फैल गई है / सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दाना मंडी में स्थित सेल्स कॉरपोरेशन कंपनी का कर्मचारी जिसने अपनी पहचान अनमोल बताई है का कहना है कि वह आज 5 लाख रूपये जब बैंक में जमा करवाने के लिए जा रहा था तो रास्ते में वह प्रकाश आइसक्रीम के निकट किसी काम के लिए जैसे ही रुका /

उसी समय कुछ अज्ञात मोटरसाईकल सवार दो युवक आये और पैसों से भरे बैग को उठाकर भगवन में कामयाब हो गए / वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार चालक जब दुकान के भीतर गया तो अचानक एक युवक बाइक और दूसरा पैदल उसकी कार के पास पहुंचे / इस दौरान पैदल आए युवक ने किसी वस्तु के से कार का शीशा तोड़ा और 5 लाख लूटकर फरार हो गए /

इस सनसनीखेज घटना की सुचना मिलते ही स्थानीय पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची व वारदात जोकि सीसीटीवी में कैमरे में कैद हो गई है को लेकर जांच में जुट गया है / वहीं पुलिस इस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर यह जाँच करने में जुट गई है कि इस वारदात में किन लोगों का हाथ हो सकता है /