PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं ने विश्व पृथ्वी दिवस मनाया, आज है! पहलगाम हमले की पहली बरसी, छावनी बनी कश्मीर घाटी, मंजर याद कर आज भी सिहर उठता है हर देश वासी क... SpiceJet की फ्लाइट में यात्री को आया हार्ट अटैक, हुई मौत, विमान की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, मचा हड़कंप हर-हर महादेव की गूंज के साथ शुरू हुई Kedarnath Dham Yatra 2026, खुले केदारनाथ के कपाट, मोबाइल को लेक... जालंधर : जूस बार की आड़ में शराब का किया जा रहा था अवैध कारोबार, तस्कर गिरफ्तार, भक्तों की आस्था से खिलवाड़! मां वैष्णो देवी मंदिर के चढ़ावे में निकली 95% चांदी नकली, गर्लफ्रेंड ने उतरवाए बॉयफ्रेंड के कपड़े, आंखों पर बांधी पट्टी और जलाया जिंदा, जाने पूरा मामला, जालंधर : कार और एक्टिवा की हुई भीषण टक्कर, स्कूल जा रहे बच्ची हुई घायल, आरोपी गिरफ्तार, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के छात्रों ने जेईई मेन 2 परीक्षा में अच्छे अंक लाकर ग्रुप का नाम... 30 जून तक सीबीएसई स्कूलों में सभी अध्यापक होंगे उपलब्धः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

मैरिज एनिवर्सरी पर भगवंत मान ने किया पत्नी को प्यारा सा ट्वीट, जोकि अब हो रहा है वायरल,

punjab-cm-bhagwant-mann-and-dr-gurpreet-kaur-first-wedding-anniversary-today-big-news

PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के सीएम भगवंत मान और डॉ. गुरप्रीत कौर की शादी की आज पहली सालगिरह है। इस अवसर पर सीएम मान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक बेहद खूबसूरत सा पोस्ट किया। सीएम भगवंत मान ने अपनी पत्नी के साथ एक फोटो शेयर कर मैरिज एनिवर्सरी की बधाई दी। उन्होंने लिखा-मैंने भगवान से एक ही दुआ मांगी…लोग हमारी फोटो देख कर कहते हैं गुड लक…

सीएम मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने भी अपनी सालगिरह पर बधाई देते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि भगवान से दो ही चीजें दिन-रात मांगती हूं.. एक उसका सिर पर हाथ… दूसरा तेरा साथ..!! भगवंत मान और डॉ. गुरप्रीत कौर की शादी पिछले साल हुई थी। मान की ये दूसरी शादी है। उनका अपनी पहली पत्नी से तलाक हो चुका है। उनकी पहली पत्नी इंद्रजीत कौर अपने दो बच्चों के साथ अमेरिका में रहती है।

डॉ. गुरप्रीत कौर हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा की रहने वाली हैं। डॉ. गुरप्रीत कौर के पिता किसान हैं। वह तीन बहनें हैं। उनकी बड़ी बहन नीरू की शादी अमेरिका में हुई है। वहीं दूसरी बहन जग्गू ऑस्ट्रेलिया में अपने परिवार के साथ रहती हैं। डॉ. गुरप्रीत कौर तीन बहनों में सबसे छोटी हैं। उन्होंने 2013 में अंबाला के मुलाना मेडिकल कॉलेज में दाखिला लिया था। 2017 में एमबीबीएस की पढ़ाई यही से पूरी की।

Latest News

Latest News