PTB News

Latest news
Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर...

पंजाब में अब मुफ्त में ले सकेंगे UPSC की कोचिंग, भगवंत मान ने किया बड़ा एलान, क्या-क्या मिलेगी सुविधा,

punjab-government-will-open-eight-hi-tech-centers-for-upsc-coaching-cm-punjab-bhagwant-mann

PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के युवाओं को अब आईएएस और आईपीएस की परीक्षा की तैयारी पंजाब सरकार करवाएगी। उन्हें निजी कोचिंग संस्थानों को यूपीएससी की तैयारी के खातिर मोटी रकम नहीं चुकानी पड़ेगी। सरकार युवाओं को फ्री में कोचिंग दिलाने का प्रबंध करेगी। पूरे पंजाब में आठ हाईटेक केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इनमें हॉस्टल से लेकर तमाम सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी।

खास बात यह है कि इन संस्थानों में पंजाब का कोई भी युवा कोचिंग ले सकेगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बीते गुरुवार को इसकी घोषणा की थी। इस दौरान वह सेक्टर-35 निकाय भवन में सेहत व परिवार भलाई, बिजली व मेडिकल खोज विभाग में भर्ती हुए 252 युवाओं को नियुक्ति पत्र देने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश यही है कि राज्य के युवाओं को कॅरिअर बनाने के लिए दिक्कत न आए। सरकार युवाओं के लिए एयरपोर्ट के रनवे की तरह का काम करेगी।

सीएम ने नियुक्ति पत्र देते हुए युवाओं से कहा कि वह अपने इलाके के लिए रोल मॉडल बने क्योंकि जब नियुक्ति पत्र लेकर अपने एरिया में पहुंचेंगे तो इससे कई लोग प्रभावित होंगे। सरकार ने अब तक अपने कार्यकाल के एक साल में 29946 युवाओं को रोजगार दिया है। यह अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। इससे पहले सरकारी नौकरियां बिना सिफारिश के मिलती नहीं थी। वह आम आदमी की हालत को अच्छी तरह समझते हैं।

उन्होंने हाल में उन अध्यापकों की सर्विस को रेगुलर किया है, जो लंबे समय से अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। गौरतलब है कि साल 2009 में जब भारत की सेना के तीन अंगों में मात्र डेढ़ फीसदी पंजाबी अफसर रह गए थे तो उस समय सरकार ने मोहाली में महाराजा रणजीत सिंह संस्थान स्थापित किया था। जहां पर प्रवेश परीक्षा के बाद मेरिट के आधार पर पंजाब के युवाओं को हर साल चुना जाता है।

उन्हें दो साल तक एनडीए की फ्री में ट्रेनिंग और पढ़ाई करवाई जाती है। इस संस्थान से अब तक करीब 170 अफसर निकल चुके हैं। पहला कोचिंग सेंटर मोगा में खोला जाएगा। मोगा हलके की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने पत्रकारों को जानकारी दी। यह कोचिंग सेंटर एक से दो महीने से शुरू होगा। इस बारे में सीएम की तरफ से डीसी को आदेश दिया गया है।

Latest News