PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब कांग्रेस के नवनयुक्त अध्‍यक्ष बनते ही विवादों से घिरे नवजोत सिंह सिद्धू,

punjab congress Chief navjot singh sidhu caught in controversy and sgpc head said violated dignity of gurughar Amritsar

PTB Big Political न्यूज़ अमृतसर : पंजाब कांग्रेस के अध्‍यक्ष बनते ही नवजोत सिंह सिद्धू फिर से एक नए विवाद में फंस गए हैं / उन पर फतेहगढ़ साहिब में स्थित गुरुघर की मर्यादा के उल्‍लंघन के गंभीर आरोप लगाए गए हैं / शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) की अध्यक्ष बीबी जगीर कौर ने नवजोत सिंह सिद्धू पर गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब में माथा टेकने के दौरान मर्यादा के उल्लंघन के आरोप लगाए हैं /

.

.

वहीं बीबी जगीर कौर ने यह भी कहा कि संगत और बहुत ही जिम्मेवार लोगों की ओर से उन्हें सूचित करने के अलावा कुछ सीसीटीवी फुटेज और वीडियो भी भेजे गए हैं / इन वीडियो में स्पष्ट है कि मुख्य दरबार में मर्यादा के खिलाफ जाकर सिद्धू के एक क्लीन शेव समर्थक ने अपनी जेब से सिरोपा निकाल कर सिद्धू को भेंट किया / यह सिख परंपराओं के खिलाफ है /

.

.

उन्होंने कहा कि अगर सिद्धू ने खुद को ऐसे ही सिरोपा भेंट करवाना था तो वह गुरुद्वारा परिसर से बाहर आकर इसे भेंट करवा सकते थे / गुरुद्वारा साहिब के अंदर एक क्लीन शेव व्यक्ति की ओर से अपनी जेब से सिरोपा निकालकर भेंट करना न केवल सिरोपा का अपमान है बल्कि परंपराओं का उल्लंघन है / बीबी जगीर कौर ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर भविष्य में सिद्धू या उसके किसी समर्थन ने किसी भी गुरुघर में मर्यादा का उल्लंघन किया तो सहन नहीं किया जाएगा /

.

.

वहीं बीबी जगीर कौर ने इसके साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि अगर भविष्य में नवजोत सिंह सिद्धू और उनके समर्थकों ने मर्यादा का ध्यान न रखा तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी / गुरुद्वारों में किसी भी कीमत पर सिख मर्यादा का उल्लंघन सहन नहीं किया जाएगा / नवजोत सिंह सिद्धू के इस व्यवहार से सिखों के मन को गहरी ठेस पहुंची है /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें