PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने राज्य के स्कूल खुलने और बंद होने के समय में बदलाव किया है। स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने इस संबंध में ट्वीट कर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य के सरकारी, प्राइवेट, एडिड, मान्यता प्राप्त प्राइमरी, मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूल 1 अप्रैल 2023 से 30 सितंबर 2023 तक सुबह 8 बजे खोले जाएंगे। स्कूलों से छुट्टी दोपहर 2 बजे होगी।
इससे पहले पंजाब सरकार ने दिसंबर महीने में भी स्कूल खुलने और बंद होने के समय में बदलाव किया था। उस दौरान घनी धुंध के कारण सड़क हादसों के चलते राज्य सरकार ने प्रदेश के सभी सरकारी और प्राइवेट, एडिड और मान्यता प्राप्त स्कूल सुबह 10 बजे से खोलने के आदेश जारी किए थे। यह आदेश 21 दिसंबर 2022 से 21 जनवरी 2023 तक के लिए जारी किए गए थे।