PTB News

Latest news
ट्रंप के ऐलान से शेयर बाजार में देखने को मिला भारी उछाल बिक्रम मजीठिया को लेकर कोर्ट ने सुनाया फैसला, थाने से समर्थक को छुड़ाने और दस्तावेज फाड़ने के लगे थे... जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा, मां-बेटी की हुई मौके पर मौत पंजाब! जंडियाला गुरु में घर पर की तीन अज्ञात ने फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल, जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो...

जालंधर के साथ लगते इलाके में हुई बड़ी वारदात, गन पॉइंट पर लूटी कार,

punjab Jalandhar kapurthala gun point car robbery near rail coach factory Punjab

PTB Crime न्यूज़ कपूरथला : पंजाब के कपूरथला जिले में रेल कोच फैक्ट्री के पास शनिवार रात एक कार गन पॉइंट पर लूटी गई। 4 बाइक सवार नकाबपोशों ने वारदात अंजाम दी और कार लेकर शहर की तरफ भाग गए। पीड़ित कार मालिक की शिकायत पर थाना सदर में अज्ञात लुटेरों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कुलदीप सिंह पुत्र महंगा सिंह निवासी गांव भुलाना ने शिकायत दी। वह शनिवार रात करीब 9:15 बजे अपने गांव से एक दोस्त के साथ अपनी स्विफ्ट कार नंबर PB09-AJ-0024 में रेल कोच फैक्ट्री की तरफ जा रहा था कि अचानक बीच रास्ते में एक बाइक पर सवार 4 नकाबपोशों ने उनका रास्ता रोका।

कुलदीप के अनुसार, उन्होंने कार के आगे अपनी बाइक अड़ा दी। कार रुकते ही एक लुटेरों ने उनके साथ मारपीट की और उनकी गर्दन पर पिस्तौल रखकर कार की चाबी छीन ली। वे कार लेकर कपूरथला शहर की तरफ चले गए। जांच अधिकारी पुराण चंद ने घटना स्थल के नजदीक लगे CCTV कैमरे खंगाले। लुटेरों की तलाश की जा रही है।

Latest News