PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

अगर आप भी चंडीगढ़-मोहाली की तरफ जाने की सोच रहे हैं तो, हो जाएँ सावधान, बार्डर हुए सील, कई रूट किये गए डायवर्ट,

Punjab farmer protest mohali police seal chandigarh mohali border

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : चंडीगढ़-मोहाली बार्ड पूरी तरह से पुलिस ने सील कर दिया है। यहां से वाहनों की आवाजाही बिल्कुल बंद कर दी गई है। मोहाली फेज-7 वाईपीएस चौक के पास सड़क पर बैरिकेडिंग कर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। इस वजह से मोहाली की तरफ जाने वाले कई रूट डायवर्ट भी किए गए हैं। बता दें कि मोहाली जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में निकाले जा रहे नेशनल हाईवे 205-ए में आ रही किसानों की जमीनों का बनता मुआवजा न मिलने पर किसान सड़कों पर उतर आए हैं।

मोहाली के अंब साहिब गुरुद्वारा के बाहर सैकड़ों किसान इकठ्ठा हो रहे हैं। रोड संयुक्त किसान कमेटी की ओर से विशाल धरने के चेतावनी के बाद पंजाब भर से अलग-अलग जिले से 23 किसान जत्थेबंदियां मोहाली पहुंची है। वहीं किसानों के धरने को लेकर प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। मोहाली में पुलिस ने पुख्ता बंदोबस्त किए हैं। सोमवार रात को ही चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर को बैरिकेट्स लगाकर पूरी तरह बंद कर दिया गया है। ऐसे में लोगों को चंडीगढ़ से मोहाली की तरफ जाने वाले रास्तों से गुजरने के लिए परेशानी हो सकती है।

आपको यह भी बता दें कि किसान जत्थेबंदियां अपनी 13 मांगों को लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ धरना दे रही हैं। दोपहर में किसान चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री निवास घेरने के लिए रवाना होंगे। किसान जत्थेबंदियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता वह सीएम हाउस के बाहर पक्का धरना लगाएंगे। किसान गुरुद्वारा अंब साहिब के बाहर खुले मैदान में ट्रैक्टर ट्रालियां लेकर मौजूद हैं। फिलहाल किसान जत्थेबंदियों की मीटिंग चल रही है। मीटिंग के बाद बड़ी संख्या में किसान चंडीगढ़ की तरफ कूच करेंगे।

अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक सीएम ऑफिस से किसानों को मिलने का समय दिया गया है। 23 जत्थेबंदियों के नेता मेमोरेंडम देने के लिए चंडीगढ़ जा रहे हैं, लेकिन चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर यूटी पुलिस द्वारा उन्हें रोकने के पूरे बंदोबस्त किए हुए हैं। किसान जत्थेबंदियों का कहना है कि मोहाली आइटी सिटी से कुराली तक बन रहे नेशनल हाईवे में किसानों की एक्वायर की जमीनों का जिस तरह से मुआवजा तय किया गया था,

उसमें बड़े स्तर पर धांधली की जा रही है। इसलिए जब तक सरकार इसकी इंक्वायरी नहीं करवाती तब तक सरकार और किसानों में कोई फैसला नहीं होगा। रोड किसान कमेटी के अधिकारियों ने कहा कि लंबे समय से किसान अधिकारियों के साथ मीटिंग करते आ रहे हैं लेकिन प्रशासन उनकी बात सुनने की बजाय अपनी मनमानी उन पर थोप रही है। इसे किसान बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली की तरह अब चंडीगढ़ में पंजाब सरकार को किसानों के संघर्ष का सामना करना पड़ेगा।

किसानों की विशाल धरने की कॉल के बाद पुलिस ने लोगों की परेशानी को देखते हुए रूट डायवर्ट कर दिया है। किसान अंब साहिब गुरुद्वारा साहब के बाहर इकट्ठा हुए हैं। गुरुद्वारा सिंह शहीदां से आने वाला रूट सेक्टर-70 लाइट प्वाइंट से फेज- 5 की तरफ डायवर्ट कर दिया है। इसी तरह फेज- 10 से फेज- 7 की ओर आने वाला रूट भी पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड की तरफ से डायवर्ट कर दिया गया है। वहीं चंडीगढ़ से मोहाली को आने वाला रूट भी डायवर्ट करके सेक्टर-52 की तरफ से ट्रैफिक निकाला जा रहा है।