PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

केंद सरकार की ‘अग्निपथ’ स्किम को लेकर कैप्टन अमरिंदर सिंह का बड़ा बयान,

punjab former cm captain amarinder singh agnipath scheme of army recruitment

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : केंद्र सरकार की सेना भर्ती के लिए अग्निपथ स्कीम से पंजाब के पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह सहमत नहीं हैं। भारत-चीन और भारत-पाकिस्तान जंग के वेटर्न कैप्टन ने कहा कि एक सिपाही के लिए 4 साल का वक्त बहुत कम है। ऑल इंडिया ऑल क्लास की भर्ती नीति भी सही नहीं हैं। कैप्टन ने कहा कि सेना में भर्ती की इस स्कीम के बारे में केंद्र को समीक्षा करनी चाहिए। कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब में भाजपा के सहयोगी हैं।

कैप्टन ने कहा कि मुझे हैरानी है कि केंद्र को भर्ती नीति में ऐसे बुनियादी बदलाव की जरूरत क्यों पड़ी। यह नीति बहुत अच्छे ढंग से काम कर रही है। यह फैसला रेजिमेंट्स में लंबे समय से मौजूदा विभिन्नता को कमजोर करेगा। कैप्टन ने कहा कि ऑल इंडिया ऑल क्लास भर्ती रेजिमेंट्स के लोकाचार को घटाएगी। सिख, डोगरा, मद्रास जैसे अलग-अलग रेजिमेंट्स की अलग-अलग रीति हैं, जो सेना की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। इसे नजरअंदाज कर दिया गया है।

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि पहले से मौजूद 7 और 5 साल की छोटी मियाद वाली नीति ही ठीक है। 4 साल की नीति काम करने के योग्य नहीं है। इसमें भी ट्रेनिंग और छुट्‌टी की मियाद को निकालकर 3 साल से भी कम समय की सर्विस होगी। उन्होंने कहा कि भारत की पेशेवर फौज ईस्ट और वेस्ट से सख्त चुनौतियां का सामना कर रही है। ऐसे में यह नीति काम करने के योग्य नहीं है।