Punjab government made a big change in the guidelines of lockdown
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ चंडीगढ़ : कैप्टन सरकार ने बीते कुछ समय से लॉकडाउन में दी गई ढील के बाद कोरोना वॉयरस के पंजाब में बढ़ रहे मामलों को देखने के बाद आज एक बड़ा फैसला पंजाब के लोगों के हित में किया है /
.पंजाब की कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार ने लॉकडाउन के बारे में बड़ा बदलाव किया है, जानकारी के अनसार पंजाब में अगले आदेशों तक शनिवार और रविवार को पूरी तरह से लॉकडाउन रखने का फैसला लिया है / इस दौरान बिना पास के आवाजाही पर सख्ती से रोक रहेगी / यही नहीं इस दौरान हर वीकेंड पर कोई भी दूकान, बाजार व ऑफिस नहीं खुलेंगे /
.इस दौरान सिर्फ उद्योगिक इकाइयों को ही खुलने की छूट दी जाएगी साथ ही जरूरत के सामान की दूकान जैसे करियाना, दूध, दवाइयां आदि की दुकानें खुल सकती हैं / पंजाब सरकार ने यह फैसला कम्युनिटी सप्रैड के खतरे को देखते हुए लिया है / बताया जा रहा है कि दो महीने बाद पंजाम में कोरोना पीक पर होने का अंदेशा है / इसीलिए कुछ पावंदियों को लगाना जरुरी है / दिल्ली से आने वालों पर गंभीरता से नजर रखने के भी आदेश दे दिए गए हैं /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Punjab government made a big change in the guidelines of lockdown




































