PTB Big News चंडीगढ़ : पंजाब की भगवंत मान सरकार ने नशे के कारोबार पर बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। हाल में वायरल एक वीडियो में ड्रग्स बेचने वाले शख्स समेत सात लोगों पर एफआईआर दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
मुख्य आरोपित फरीदकोट में रेलवे ट्रैक पर ड्रग्स बेच रहा था। वीडियो में दिख रहे शख्स का नाम जियाजी बताया गया है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। एफआईआर में दर्ज रवि ड्रग्स का मुख्य आपूर्तिकर्ता बताया गया है।





































