PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

होशियारपुर में हुआ बड़ा सड़क हादसा, तीन वाहनों में हुई भीषण टक्कर, ट्रक चालक की हुई मौत,

punjab-hoshiarpur-dasuya-three-vehicles-accident-truck-driver-died

.

.

PTB Accident न्यूज़ दसूहा : होशियारपुर के दसूहा में दिल्ली-जम्मू नेशनल हाइवे पर हुए तीन वाहन आपस में भिड़ गए। इस हादसे में एक वाहन के चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मरने वाला ट्रक चालक शिवम यूपी के आजमगढ़ का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार, दसूहा में रिलायंस पंप

.

.

नजदीक गलत साइड से आ रहे ट्रक के कारण सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया। इस वजह से एक के पीछे एक ओर पिकअप गाड़ी भी इनके साथ जा टकराई। हादसे के बाद दसूहा पुलिस ने पहुंचकर ट्रक के बीचों बीच फंसे चालक के शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल दसूहा पहुंचाया। वहीं, रांग साइड से आ रहे ट्रक ड्राइवर कुलवंत सिंह जो फतेहगढ़ से जम्मू जा रहा था,

.

.

को पुलिस ने हिरासत में लेकर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मृतक ट्रक चालक के परिजनों को सूचना भेज दी है। जानकारी देते हुए दसुहा के एसएचओ हरप्रेम सिंह ने बताया कि सुबह नेशनल हाइवे पर गलत साइड से आए ट्रक के कारण यह हादसा हुआ है। वहीं गलत साइड से आने वाले ट्रक ड्राइवर पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही हे।

.

.

.