PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर, व्यक्ति के घर पर 5 अज्ञात व्यक्तियों ने किया ग्रेनेड अटैक, Video Viral, इस डॉन ने ली जिम्मेदारी,

punjab-jalandhar-grenade-attack-hindu-man-and-youtuber-house-village-raipur-rasulpur

PTB Big न्यूज़ जालंधर : पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी गैंग ने जालंधर के रायपुर रसूलपुर में मुस्लिम समुदाय के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वाले एक व्यक्ति के घर पर ग्रेनेड से हमला करवाया है। ये हमला आज सुबह करीब 4 बजे किया गया। हमला करने के लिए दो लोग आए थे। हालांकि ग्रेनेड की पिन निकलने के बाद भी उक्त ग्रेनेड फटा नहीं। जिस व्यक्ति के घर पर यह ग्रेनेड फेंका गया वह हिंदू विचारधारा का व्यक्ति है।

.

इस ग्रेनेड हमले में पाकिस्तानी डॉन भट्टी गैंग की मदद किसी और ने नहीं बल्कि जीशान अख्तर उर्फ ​​जैसी पुरेवाल ने की थी। मुस्लिम समुदाय पर अपमानजनक टिप्पणी करने पर यह हमला किया गया है। जिस व्यक्ति के घर पर हमला हुआ, वो एक यूट्यूबर है। क्राइम सीन की जांच के लिए जालंधर देहात पुलिस के एसएसपी गुरमीत सिंह अपनी टीम के साथ खबर पता चलने पर मौके पर पहुंच गए थे। क्राइम सीन से पुलिस ने ग्रेनेड बरामद कर लिया है।

.

.

ग्रेनेड की पिन निकली हुई थी। किन्हीं कारणों से उक्त ग्रेनेड नहीं चला, जिससे बचाव हो गया। जारी वीडियों में शहजाद भट्टी ने दावा किया है कि भारत के पंजाब में जालंधर में जो ग्रेनेड हमला हुआ है, वो मैंने करवाया है। वो इसलिए फेंका गया, क्योंकि मेरे इस्लाम, मेरे खाना काबा, मेरे नबियों को गालियां निकालता था। ये लोग समझ रहे थे कि हम इनकी इस हरकत को भूल गए हैं। इस बार अगर ये बच गया होगा तो हम दोबारा हमला करेंगे।

.

बाकी मेरे भाई जीशान उर्फ जैसी पुरेवाल (बाबा सिद्दीकी मर्डर का मास्टरमाइंड) और खालिस्तानी आतंकी हैप्पी पासिया का भी धन्यवाद करता हूं। जिन्होंने मेरी इस काम में मदद की। साथ ही इस हमले में कोई एक दो व्यक्ति नहीं, बल्कि 5 व्यक्ति शामिल थे। भट्टी ने धमकी देते हुए कहा- अगर आप लोग (पुलिस) चाहते हैं कि ऐसा खून खराबा न हो, तो सभी को गिरफ्तार कर लो, वरना कार्रवाई ऐसे ही जारी रहेगी। मेरे पास इनकी तस्वीरें और नाम सब कुछ है।

.

.

वो सब कुछ मैं देने को तैयार हूं। और अगर इन पर कोई कार्रवाई नहीं होती तो मैं इतनी तबाही करूंगा कि इन सभी की सात नस्लें याद रखेंगी कि किसी से दुश्मनी मोल ली थी। भट्टी ने कहा- अभी शायद आपको खबरें न पता चलें, मगर मैं वीडियो दिखाऊंगा इसका। मुझे किसी फेम की जरूरत नहीं है। अगर दोबारा ऐसा कोई मेरे धर्म के बारे में बोलेगा तो फिर मैं ऐसा करूंगा कि कोई रोक नहीं सकता।

.

इसलिए उन्हें समय रहते गिरफ्तार कर लिया जाए। जो भी ऐसा करेगा, उसके साथ ऐसा ही होगा। इस्लाम के खिलाफ ऐसा बोलने वाला कोई एक व्यक्ति नहीं था, अन्य कई और व्यक्ति भी हैं। सब का हिसाब किताब हमारे पास है। मैं किसी को छोड़ूंगा नहीं। जिन्होंने गलती की है, उसकी सजा उन्हें मिलकर रहेगी। तुम लोगों ने इस्लाम को ऐसे ही समझा हुआ है, मगर ऐसा नहीं होगा। जिसने मेरा जो करना है, आ जाए कर ले।