PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर कॉलेज को-एड में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों के लिए ‘नवाज़’ इंडक्शन समारोह आयोजित, एलपीयू और सिमंधर एजुकेशन ने फाइनेंस और एआई के भविष्य पर चर्चा करते हुए सीएफओ और 'बिग फोर' के लीडर्स ... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 'गौरव सम्मान समारोह 2026' का भव्य आयोजन; हिमाचल प्रदेश के राज्य... NHAI टोल में हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा, ED की 14 ठिकानों पर एक साथ हुई छापेमारी PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, 3 अधिकारी सस्पेंड, RBI ने शुरू की जांच PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन,

सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता पहुंचे जालंधर के लतीफपुरा इलाके में, लोगों से की वोट ना डालने की अपील,

Sidhu Moosewala parents reached Latifpura area of Jalandhar appealed people not to vote Punjab Loksbha Byelection

पीटीबी न्यूज़ जालंधर : लोकसभा उपचुनाव के दौरान आज सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता लतीफपुरा पहुंच गए है। इस दौरान उन्होंने आप सरकार को वोट ना डालने की अपील की है। सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता के जालंधर दौरे से सत्ताधारी दल आम आदमी पार्टी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, पिछले कल जालंधर के बढ़ा पिंड और रुड़कां कलां (फिल्लौर) से मूसेवाला को इंसाफ दिलाने के लिए यात्रा की शुरुआत की गई थी।

लतीफपुरा के गिराए गए निर्माण को लेकर भी मूसेवाला के माता-पिता ने सवाल उठाए है। आपको बता दें कि आज मूसेवाला के माता-पिता की जालंधर यात्रा का दूसरा दिन है। इसका रूट प्लान भी जारी किया गया था। जस्टिस फॉर सिद्धू मूसेवाला यात्रा रविदास चौक से जालंधर में प्रवेश करेगी। इसके बाद बबरीक चौक होते हुए करतारपुर में जाएगी। वहां से भोगपुर, आदमपुर, जंडूसिंघा से होते हुए रामामंडी में शाम को संपन्न होगी।

वहीं पिछले कल सिद्धू मूसेवाला इंसाफ के लिए यात्रा का जालंधर लोकसभा क्षेत्र में आगाज करते हुए मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने बाकायदा सरकार को चिट्ठी भेजी थी कि पंजाब में सिद्धू मूसेवाला समेत 2 लोगों को खतरा है, लेकिन सरकार ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।

मूसेवाला के पिता ने कहा कि सरकार ने खतरे के बारे में जानकारी होने के बावजूद उनके बेटे की सुरक्षा को कम कर दिया। ऊपर से सुरक्षा कम करने वाली चिट्ठी जो कि टॉप सीक्रेट रखी जाती है उसे सोशल मीडिया पर अपनी झूठी शान दिखाने के लिए सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। दुश्मनों ने उसी का फायदा उठाया और उनके बेटे की गोलियां मार बेरहमी से हत्या कर दी गई।

Latest News