PTB Sad न्यूज़ जालंधर : पंजाब के जालंधर में लम्मा पिंड चौक के पास एक लेंटर डालने वाले मिक्सर ट्रक की चपेट में आने से एक्टिवा सवार महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान नूरपुर कॉलोनी की रहने वाली अनीता देवी पत्नी संजय के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, जालंधर के सिविल अस्पताल से महिला का पोस्टमार्टम करवाया गया है। जिसके बाद शव को परिवार के हवाले कर दिया गया है।
..
.मिली जानकारी के अनुसार महिला अपनी एक्टिवा पर सवार होकर जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर टिकट बुक करवाने जा रही थी। जब वह लम्मा पिंड बावा क्लिनिक के पास पहुंची तो एक दम से ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। घटना में महिला गंभीर रूप से जख्मी हुई थी। मौके पर मौजूद लोगों ने महिला को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां ले जाते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
. .घटना की सूचना थाना रामामंडी की पुलिस को मिली तो जांच के लिए ASI मनजिंदर सिंह मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने तुरंत महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने आरोपी की पहचान के लिए एरिया के सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए हैं। जिससे आरोपी की पहचान हो सके। आसपास के लोगों ने आरोप लगाया कि घटना के वक्त ट्रक चालक काफी तेज रफ्तार में था। जिसके चलते हादसा हुआ।
. . .