PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर में इस इलाके में शहर में पुलिस के सुरक्षा प्रबंधों के बाबजूद हो गया बड़ा कांड, अब पुलिस खुद जाँच में जुटी,

punjab-jalandhar-posh-area-sat-kartar-nagar-big-crime-news

.

PTB Crime न्यूज़ जालंधर : पंजाब में जालंधर के सबसे पॉश एरिया मॉडल टाउन से सटे सत करतार नगर में महिला के घर पर लाखों रुपए की चोरी हो गई। फरार होते हुए चोर का सीसीटीवी फुटेज  भी सामने आया है। घटना के वक्त पीड़ित महिला अपने पड़ोसी के घर पर किसी काम से गई थी। इस दौरान उक्त चोर घर में घुसकर लाखों रुपए का सामान लेकर फरार हो गया था। घटना की शिकायत थाना डिवीजन नंबर-6 की पुलिस को दी गई है।

.

.

सत करतार नगर की रहने वाली गुरदीप कौर ने पुलिस को बताया कि उनके घर पर श्री सहज पाठ था। जिसके निमंत्रण देने के लिए वह शुक्रवार को दोपहर करीब ढ़ाई बजे अपने पड़ोसी के घर पर गए थी। पीड़िता ने कहा- जब वह घर से निकली थी, तब उन्होंने घर पर ताले लगा दिए थे। करीब 40 मिनट बाद जब वह घर लौटी तो देखा कि मेन गेट खुला हुआ था। वह तुरंत अपने कमरे में भागी तो यह देखा कि

.

.

सभी कमरों की अलमारियों के ताले टूटे हुए थे और सारा सामान बाहर बिखरा हुआ था। चोरों ने उनकी अलमारियों से 20 लाख के सोने और हीरे के गहने और 1 लाख रुपए नकदी चुरा ले गए। पीड़िता द्वारा तुरंत मामले की जानकारी अपने पति को दी। घटना की सूचना मिलते ही थाना-6 के ASI कुलविंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस पार्टी ने बगल के कमरे में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की तो उस समय युवक घर में घुसता हुआ दिखाई दिया।

.

.

जब मकान में रहने वाला किरायेदार मकान छोड़कर काम पर जा रहा था। ASI कुलविंदर सिंह ने तुरंत फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड की टीम को मौके पर बुलाया, जिन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी। ASI कुलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को सीसीटीवी कैमरे से उक्त चोर की तस्वीर मिल गई है। जिसके आधार पर उसकी पहचान शुरू कर दी गई। ASI कुलविंदर सिंह ने बताया कि जल्द आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

.

.