PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

पंजाब के सबसे महंगे Ladowal Toll Plaza फ्री होने के ऐलान को लेकर सामने आई बड़ी Update

punjab-ladowal-toll-plaza-ludhiana

.

PTB Big न्यूज़ लुधियाना : पंजाब के सबसे महंगे लाडोवाल टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने आज से टोल प्लाजा फ्री करने की घोषणा स्थगित कर दी है। कंपनी ने कर्मचारियों की मांगों को लेकर 4 दिन का समय मांगा है, उसके बाद ही अगली रणनीति बनाई जाएगी। कर्मचारियों ने 4 दिन में मांगें न माने जाने पर दोबारा संघर्ष शुरू करने का भी ऐलान किया है।

.

.

बता दें कि गत दिवस लाडोवाल टोल प्लाजा पर टोल प्लाजा वर्कर यूनियन पंजाब के सदस्यों की एक विशेष मीटिंग सहकार ग्लोबल मैनेजमैंट के अधिकारियों के साथ हुई । किसान यूनियन क्रांतिकारी दोआबा के प्रधान भाई नछत्तर सिंह की अगवाई में हुई इस मीटिंग दौरान टोल प्लाजा वर्कर यूनियन की पिछले कई समय से लटक रही मुश्किलों के लिए कंपनी के अधिकारियों से बात की गई।

.

.

मीटिंग के दौरान टोल प्लाजा कर्मचारियों ने 17 सितम्बर को लाडोवाल टोल प्लाजा पर अपनी मांगों को लेकर टोल को फ्री करने का जो फैसला लिया गया था, उसे 4 दिन के लिए वापस ले लिया गया है। मीटिंग के दौरान प्रधान नछत्तर सिंह और बचितर सिंह ने बताया कि कंपनी द्वारा उनकी कई मांगों पर सहमति की जा रही है परंतु कुछ मांगों को अभी भी कंपनी द्वारा नहीं माना जा रहा है

.

.

जिसके चलते कंपनी ने उनसे 4 दिन का समय मांगा है कि इस दौरान उनकी मांगों पर फिर से विचार किया जाएगा। उन्होंने कंपनी को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कंपनी ने उनके अधिकार उनको नहीं दिए तो वे अपना संघर्ष 4 दिन बाद फिर से शुरू करेंगे। मीटिंग में पंकज कुमार, मनमीत सिंह, रोहित कुमार, मणि कुमार, सिमरनप्रीत कौर, संगीता भारद्वाज, कुलजीत सिंह आदि उपस्थित थे।

.