Punjab Police got a big success Three criminals arrested with weapons and cash of lakhs Hoshiarpur Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ होशियारपुर : सीआईए स्टाफ होशियारपुर एवं दसूहा ने संयुक्त आप्रेशन चलाते हुए तीन अपराधियों को हथियारों व नकदी सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है / जिला पुलिस प्रमुख गौरव गर्ग के आदेशों पर तथा रमिंदर सिंह एस.पी. इंवेस्टीगेशन, रकेश कुमार डी.एस.पी. इंवेस्टीगेशन और डी.एस.पी. नारकोटिक प्रेम सिंह की हिदायतों पर इंस्पैक्टर बलविंदर सिंह भुल्लर इंचार्ज सी.आई.ए. स्टॉफ होशियारपुर और इंस्पैक्टर बलजीत सिंह इंचार्ज सी.आई.ए. दसूहा द्वारा इस सफलता को अंजाम दिया गया /
..
वहीं डीएसपी प्रेम सिंह ने बताया कि पुलिस ने थाना सदर से जसदीपक सिंह उर्फ दीपू निवासी बस्सी हसत खां को काबू करके उससे देसी कट्टा, 315 बोर, एक जिंदा कारतूस और एक लाख 9 हजार 200 रुपए तथा एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया / जिस पर थाना सदर पुलिस ने उक्त आरोपी के खिलाफ धारा 25-54-59 असला एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है /
इसके अलावा उक्त आरोपी के खिलाफ थाना सदर में विभिन्न धाराओं के तहत पहले से ही तीन मामले दर्ज हैं / उन्होंने बताया कि इसके अलावा पुलिस ने सर्बजीत सिंह उर्फ सेठी पुत्र मनजीत सिंह निवासी बजवाड़ा थाना सदर होशियारपुर को गिरफ्तार करके उससे एक रिवॉल्वर 32 बोर 5 जिंदा कारतूस बरामद करके धारा 25-54-59 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है /
.इस पर 3 मार्च 2020 को धारा 22-61-85 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत थाना सिटी होशियारपुर में मामला दर्ज किया गया था / उन्होंने बताया कि सर्बजीत उर्फ सेठी के खिलाफ थाना सदर में विभिन्न धाराओं तहत तीन मामले तथा माडल टाऊन में विभिन्न धारओं तहत दो मामले दर्ज हैं /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Punjab Police got a big success Three criminals arrested with weapons and cash of lakhs Hoshiarpur Punjab




































