dcorders sealing of four localities to contain covid-19 pandemic Jalandhar DC ghanshyam thori
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर में कोरोना वायरस ख़िलाफ़ जिलाधीश जालंधर घनश्याम थोरी ने आज चार क्षेत्रों को कोरोना वायरस के अधिक मामले सामने आने पर सील करने के आदेश दिए है / जिला प्रशासन ने महेन्दरू मोहल्ला, टीचर कालोनी, गोपाल नगर और फ्रैंडस कालोनी नज़दीक मकसूदां को माईक्रो कंटेनमैंट जोन घोषित किया है /
..
डिप्टी कमिशनर जालंधर घनश्याम थोरी ने बताया कि इन चार क्षेत्रों को स्वास्थ्य विभाग के प्रोटोकॉल अनुसार पूरी तरह सील किया जायेगा और रिपोर्ट मिलने के बाद ही माईक्रो कंटेनमैंट जोनों की सूची में संशोधन किया जाएगा /
जिलाधीश घनश्याम थोरी ने बताया कि प्रभावशाली ढंग से कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए उपमंडल मैजिस्ट्रेटों की तरफ से सबंधित सहायक कमिशनर पुलिस और सीनियर मैडीकल अधिकारियों से सांझी मीटिंग के बाद माईक्रो और कंटेनमैंट जोन घोषित किए गए है /
.उन्होंने कहा कि कोविड -19 महामारी का मुकाबला करने के लिए इन जोन को सख़्ती से रखा जायेगा / घनश्याम थोरी ने बताया कि कंटेनमैंट जोन की घोषणा के बाद इन क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीम घर -घर जा कर सर्वे करेगी /
.जिलाधीश ने बताया कि सिविल, स्वास्थ्य और पुलिस विभाग की सांझी टीमों की तरफ से इन कंटोनमैंट जोनों में गतिविधियों पर निगरानी की जायेगी / जिला प्रशासन को यह भी कहा कि इन क्षेत्रों में लोगों को कोरोना वायरस महामारी से बचाव के लिए अपनाई जाने वाली सावधानियों के प्रति जागरूक करने के लिए गतिविधियां करवाई जाएँ /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
dcorders sealing of four localities to contain covid-19 pandemic Jalandhar DC ghanshyam thori




































