PTB News

Latest news
आम जनता पर महंगाई का बड़ा अटैक! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा री-एग्जाम! NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला, जालंधर! संत सीचेवाल के प्रयासों से वापिस आया मलेशिया में फंसा युवक, जालंधर! BSF कैंप के बाहर हुए ब्लास्ट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान का निकला मास्... कांग्रेस ने वीडी सतीशन को बनाया केरलम का नया मुख्यमंत्री, क्या! जालंधर में राजनीति की भेंट चढ़ा "बालाजी संकीर्तन", किसने दिया भजन गायक को रोकने के लिए पैसों का... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स...

Schools में छुट्टियां, लेकिन School Teachers के लिए खड़ी है अभी तक मुसीबत, पढ़ें पूरी खबर,

punjab-school-teachers-holiday-big-news

.

PTB Big न्यूज़ जालंधर / लुधियाना : सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा भीषण गर्मी में बच्चों की सेहत का हवाला देते हुए सभी स्कूलों में छुटि्टयां तो घोषित कर दी गई हैं, लेकिन निजी स्कूलों के अध्यापकाें पर छुटि्टयों के आदेश लागू होंगे या नहीं, इस बात को लेकर शहर के सभी प्रिंसीपल असमंजस में घिरे हुए हैं। कई स्कूल प्रिंसीपलों ने स्टाफ को स्कूल बुलाया और बुधवार को भी कइयों ने अध्यापकाें को बुलाया लिया।

.

.

मिली जानकारी के अनुसार स्कूल प्रिंसीपलों का कहना है कि सरकार ने तो एकदम से छुटि्टयों के आदेश जारी कर दिए, लेकिन एकाएक जारी आदेशों के बाद स्कूलों के कई काम लटक गए हैं। अगर अध्यापकाें को नहीं बुलाया जाएगा तो 31 मई तक कोई पैंडिंग कार्य नहीं हो पाएगा। स्कूल प्रिंसीपलों के बने विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुपों में इस बात की चर्चा रही कि सरकार के आदेशों में अध्यापकों बारे कोई स्पष्ट निर्देश नहीं हैं इसलिए अध्यापकों को बुलाया जा सकता है या नहीं।

.

.

स्कूलों को इस बात का भी डर सता रहा है कि अगर अध्यापकों को बुला लिया तो कहीं विभागीय आदेशों की अवहेलना न हो जाए। ऐसे में स्कूल खुलने के बाद विभागीय नोटिसों का जवाब भी देना पड़ेगा, हालांकि इस बारे विभिन्न प्रिंसीपलों की अपनी-अपनी राय है लेकिन यह भी जानकारी मिली है कि बुधवार को शहर के कई नामी स्कूलों के प्रिंसीपलों ने जिले के अधिकारीयों से मुलाकात करने का प्लान भी बनाया है

.

.

ताकि सारी स्थिति स्पष्ट हो सके। उधर शिक्षा विभाग के अधिकारियों का तर्क है कि अगर सरकारी स्कूूल अध्यापकों को नहीं बुला रहे तो निजी स्कूलों को भी नहीं बुलाना चाहिए, लेकिन जिन निजी स्कूलों में चुनावों के लिए बूथ बने हैं, उनके स्टाफ के संबंधित कुछ सदस्यों को चुनावों तक स्कूल में मौजूद रहना जरूरी है ताकि चुनावों के कार्य में विलंब न हो सके। ऐसे में अब देखना यह होगा की स्कूलों के अध्यापकों को कब छुट्टी मिलेगी।

.

.

.

Latest News