punjabi singer gagandeep singh dies from drug overdose Barnala Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Sad न्यूज़ बरनाला : बरनाला से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है जहां के अधीन पड़ते महल कलां गांव के रहने वाले पंजाब के प्रसिद्ध गायक गगनदीप सिंह की नशे की ओवेरडोज़ के कारण मौत हो जाने का सनसनी खेज मामला सामने आया है /
..
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस युवा पंजाबी गायक की मौत चिट्टे की ओवरडोज के कारण हुई बताई जा रही है / गायक गगनदीप सिंह अपने परिवार में माता-पिता का इकलौता बेटा था / 26 वर्षीय गगनदीप सिंह पुत्र सुखदेव सिंह रविवार शाम जब घर आया तो उसकी हालत ठीक नहीं लग रही थी और कुछ देर बाद ही गायक बेहोश होकर गिर गया और देर रात उसकी मौत हो गई /
आपको बता दें कि पंजाबी गायक गगनदीप की जिस समय मौत हुई उसकी बाजू में सिरिंज लगी हुई थी जो परिवार के सदस्यों ने निकाली / मृतक गगनदीप को गाने का शौक था / उस द्वारा प्रसिद्ध गायिका गुरलेज अख्तर के साथ गाया गीत ‘जीजा जी’ तथा ‘चिट्टे वाली लाइन’, ‘चक्कवीं मंडीर’ गीत यूट्यूब पर काफी प्रसिद्ध हुए थे / परिवार के सदस्यों ने गगनदीप सिंह की चिट्टे की आदत को मानते हुए बताया की वह अब तक करीब एक करोड़ का चिट्टा पी चुका था /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
punjabi singer gagandeep singh dies from drug overdose Barnala Punjab




































