PTB News

Latest news
आम जनता पर महंगाई का बड़ा अटैक! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा री-एग्जाम! NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला, जालंधर! संत सीचेवाल के प्रयासों से वापिस आया मलेशिया में फंसा युवक, जालंधर! BSF कैंप के बाहर हुए ब्लास्ट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान का निकला मास्... कांग्रेस ने वीडी सतीशन को बनाया केरलम का नया मुख्यमंत्री, क्या! जालंधर में राजनीति की भेंट चढ़ा "बालाजी संकीर्तन", किसने दिया भजन गायक को रोकने के लिए पैसों का... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स...

पीएम मोदी से अब राखी सावंत ने की Z सिक्योरिटी की मांग, कंगना को लेकर क्या कुछ कहा,

rakhi sawant meet soon pm narendra modi for z security says when kangana ranaut got then why not me Big News

PTB न्यूज़ “मनोरंजन” : कुछ दिन पहले राखी सावंत ने दो ईमेल शेयर किए थे। मीडिया में आकर पूरा पढ़कर बताया था कि उन्हें लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप के किसी प्रिंस नाम के शख्स ने धमकी दी है। कहा है कि अगर वो सलमान खान के मामले में पीछे नहीं हटेंगी तो अंजाम बुरा होगा। इसके बाद एक्ट्रेस ने दो तरह की बातें भी कही थीं। पहले बोलीं कि उनको डर लग रहा है। इसके बाद कहा कि उनकी जान लेले लेकिन सलमान भाई को कुछ न करना। और अब वो कुछ और ही डिमांड करती दिखाई दे रही हैं। उनका कहना है कि इस मामले में अब उन्हें सिक्योरिटी चाहिए।

दरअसल, कुछ दिन पहले राखी सावंत ने मीडिया से बात करते हुए कहा था, ‘मैं ईद के मौके पर साफ-साफ कह रही हैं कि मेरे सलमान भाई को छूना भी मत। उनको हाथ मत लगाना। भाई की बहन मैं राखी सावंत कह रही हूं कि अगर मेरी जान से अगर आप लोगों का पेट भरता है, अगर आपको सुकून मिलता है तो बेशक ले लो मेरी जान। आपको अपनी जान दे दिया। इतना ही नहीं, मेरे मर्डर का गुनाह भी तुम्हारे सिर पर भी नहीं होगा। जाओ.. अल्लाह-हू-अकबर।’

एंटरटेनमेंट पोर्टल ‘इंस्टैंट बॉलीवुड’ से खास बातचीत में राखी सावंत ने कहा, ‘मैं मोदी जी से मिल रही हूं। वो मैं अभी बताना नहीं चाह रही थी। मैं Z सिक्योरिटी के लिए मोदी जी से मिल रही हूं। राजनाथ जी जो हैं, उनसे और मोदी जी से मिल रही हूं। Z सिक्योरिटी के लिए। जब वो कंगना रनौत को दे सकते हैं जेड सिक्योरिटी, तो मुझे क्यों नहीं दे सकते हैं। उनको तो कोई धमकी भी नहीं आई थी। मुझे तो आई थी। मेरे पास तो पूरा मेल है। मेरे पास सबकुछ है।’

आपको यह भी बता दें कि राखी सावंत को जो ईमेल आया था उसमें लिखा था- ‘हमारी तेरे साथ कोई लड़ाई नहीं है तू सलमान खान के मैटर में इनवॉल्व मत हो वरना तुझे बहुत प्रॉब्लम हो जाएगी और तेरे भाई सलमान को हम बॉम्बे मैं ही मारेंगे वो कितनी भी सिक्योरिटी बढ़ा ले अबकी बार उसे सिक्योरिटी मैं ही मारूंगा। आखिरी चेतावनी है राखी तेरे लिए वरना फिर तू भाई तैयार रहना। हम तुम्हारे भाई सलमान को बंबई में मार देंगे, चाहे उसकी सुरक्षा के लिए कितने ही सुरक्षाकर्मी क्यों न हों।

Latest News

Latest News