PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब की जेल में बंद पंजाब पुलिस के एआईजी आशीष कपूर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। एआईजी पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला ने कुछ दिन पहले राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मुलाकात की थी,
जिसके बाद इस मामले की जांच में तेजी आई है। वहीं एआईजी आशीष कपूर के खिलाफ रेप मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पीड़िता ने उन्हें बताया कि आशीष कपूर ने पहले उनसे जबरन संबंध बनाए। इसके बाद भी उनके बीच रिलेशन रहे, लेकिन जब वह प्रेग्नेंट हुई तो कपूर ने उनका अबॉर्शन करवा दिया।
उन्होंने बताया कि AIG कपूर ने उनके घर पर 10 करोड़ रुपए भी रखे थे। पीड़िता ने मामले की जांच पूर्व IG कुंवर विजय प्रताप की पुरानी टीम से जाँच करने की भी अपील की है, ताकि सच सामन आ सके। पीड़िता ने बताया कि पंजाब पुलिस ने 5 साल में केवल एक केस दर्ज किया है।
लेकिन इस मामले में भी सही कार्रवाई नहीं की गई। पीड़िता ने बताया कि न्याय नहीं मिलने पर उन्होंने पंजाब गवर्नर को ईमेल कर शिकायत की थी। इसके बाद गवर्नर ने उन्हें मुलाकात का समय दिया।








































