.
.
Register cases against govt officials denying dues to farmers starting from top Sukhbir Badal Akali Dal
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ भोगपुर / जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आज गन्ना किसानों के धरने में एक बार फिर से शिरकत कर किसानों के हक में कैप्टन सरकार से अधिकारीयों के खिलाफ केस दर्ज करने की गुहार लगाई / इस दौरान उन्होंने कहा है कि उपर से शुरू करके उन सभी अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किए जाएं, जिन्होने गन्ना उत्पादकों को उनके बकाया देने से इंकार किया है / उन्होंने कैप्टन सरकार से यह भी मांग की कि गन्ने की पेराई तथा किसानों के बकाया की सुनिश्चित समय पर अदायगी को आवश्यक बनाने के लिए सरकार निजी चीनी मिलों को अपने अधिकार में ले /
.

.
यहां किसानों के एक बड़े जनसमूह को संबोधित करते हुए अकाली दल के अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की निंदा करते हुए कहा कि गन्ना उत्पादकों से हो रही बेइंसाफी के कारण किसानों में बढ़ रही बैचेनी के बावजूद मुख्यमंत्री के पास किसान नेताओं से मिलेने के लिए जरा भी समय नही है / इसके बिल्कूल उल्ट पूर्व मुख्यमंत्री सरदार परकाश सिंह बादल लोगों तथा खासतौर पर किसानों को हमेशा ही समय देते हैं / उन्होने कहा कि बादल साहिब ने 2015-16 में सरकार की तरफ से किसानों को 50 रूपए प्रति क्विंटल का बोनस दिया था / मौजूदा सरकार को भी यह करना चाहिए /
.
यह टिप्पणी करते हुए कि अकाली वर्कर पहले ही फगवाड़ा में किसान आंदोलन में भाग ले चुके हैं तथा इसके अलावा वे गन्ना उत्पादकों को इंसाफ दिलाने के लिए अपनी तरफ से भी संधर्ष कर रहें हैं, सरदार बादल ने कहा कि सरकार को तुरंत ब्याज समेत किसानों को 417 करोड़ रूपए का बकाया जारी करने चाहिए / अकाली दल के अध्यक्ष ने कहा कि कितनी निंदनीय बात है कि सरकार उन निजी चीनी मिलों के आगे बेबस महसूस कर रही है, जो पिछले एक महीने से गन्ने की पेराई करने से इंकार कर रहीं हैं / उन्होने कहा कि सरकार को इन मिल मालिकों को सही रास्ते पर लाना चाहिए यां फिर मिलों को अपने अधिकार क्षेत्र में ले लेना चाहिए /
.

सुखबीर बादल ने कहा कि सरकार ने न सिर्फ गन्ना उत्पादकों का बल्कि धान उत्पादकों का भी नुकसान किया है / उन्होने कहा पहले सरकार ने धान की बिजाई दस दिन लेट करवा दी, जिससे पैदावार कम हो गई तथा फसल में नमी की मात्रा बढ़ गई / उन्होने कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए 100 रूपए से लेकर 150 रूपए प्रति क्विंटल तक की रिश्वत देनी पड़ी / इससे गेंहू की बिजाई भी पिछड़ गई, जिसके कारण गेंहू की पैदावार पर भी असर पड़ेगा /
.
इस अवसर पर पार्टी के अकाली दल के कई सीनियर नेताओं ने किसानों के हक में आंदोलन को तेज करने तथा किसानों को झूठे केसों से बचाने के लिए उनके साथ डटकर खड़े होने का ऐलान किया / हालाँकि ख़बर लिखे जाने तक किसानों का सरकार से करार हो गया और उन्होंने अपना धरना खत्म कर दिया / इस दौरान सरदार सिकंदर सिंह मलूका, बीबी जागीर कौर, सोहन सिंह ठंडल, गुरप्रताप सिंह बडाला, पवन कुमार टीनू , बलदेव खैहरा, सुरेंद्र सिंह बुल्लेवाल राठां, बलजीत सिंह नीलामहल, सतपाल मल, कुलवंत सिंह मनन, अमरजीत सिंह थिंद तथा सर्बजोत सिंह साबी भी शामिल थे /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Register cases against govt officials denying dues to farmers starting from top Sukhbir Badal Akali Dal




































