Robbers in police uniforms robbed the house in the Attari lahore highway of Amritsar Lakhs worth of gold and cash escaped
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ अमृतसर : अमृतसर से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है, जहां अंतरर्राष्ट्रीय अटारी लाहौर हाईवे पर स्थित एक घर में आज सुबह के समय उस समय सनसनी फैल गई जब पंजाब पुलिस की वर्दी में आये कुछ अज्ञात लुटेरों ने घर पर धावा बोल दिया और घर में रखा लाखों का सोना और नकदी लूटकर मौके से भागने में कामयाब हो गए /
.सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह सभी लुटेरे पुलिस की वर्दी में थे और इनकी गिनती करीब 7 के करीब थी, जिन्होनें घर में घुसते ही पिस्टल की नोक पर घर में पड़े 7 लाख रुपए, 15 तोले सोना, दो मोबाइल फोन, 12 बोर राइफल और कारतूस लुटा और मौके से भागने में कामयाब हो गए /
.सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित ने पुलिस को दिए बयानों में बताया है कि सुबह के समय किसी ने उनके घर का दरवाजा खटखटाया, जैसे ही उन्होंने घर का दरवाजा खोला तो उन्होंने पुलिस की वर्दी में कुछ पुलिस वालों को देखा / इस दौरान एक पुलिस वाले ने जसविंदर सिंह जस्सा को कहा कि उन्होंने 26 तारीख को किसी का एक्सिडेंट किया है और गाड़ी की आरसी लेकर आने को कहा,
इस दौरान जैसे ही जस्सा आरसी लेने गया तो वह भी उसके पीछे घर में घुस आये, जिसके बाद घर में घुसे 4 लुटेरों ने उसकी गर्दन पर पिस्तौल रख दी और खुद को जग्गु भगवानपुरिया के दोस्त बताते हुए उन्हें बंधक बना लिए और मारने की धमकियां देते हुए परिवार को डराते हुए घर में मौजूद पैसे, गहने निकाल लिए और देखते ही देखते घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए /
.फ़िलहाल इस सनसनी खेज वारदात की सुचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची व पीड़ित परिवार के बयानों को दर्ज कर मामले की जाँच में जुट गई / पुलिस का कहना है की जल्द ही इस वारदात में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा / इस घटना के बाद पुरे इलाके में सनसनी फैल गई /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Robbers in police uniforms robbed the house in the Attari lahore highway of Amritsar Lakhs worth of gold and cash escaped




































