PTB News

Latest news
डंकी रूट' से विदेश भेजने वाले ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ED ने अटैच की करोड़ों की संपत्ति... एलन मस्क बने दुनिया के सबसे अमीर इंसान, कितने अरब डॉलर पार की संपत्ति, जानें? नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया और राहुल को लेकर माननीय अदालत ने दी बड़ी राहत, शराब, महिलाओं के सूट, हथियार और... पंजाब में एक कार से मच गया हड़कंप, AAP ने कांग्रेस पर बोला हमला पंजाब में प्रेमी ने की प्रेमिका की गला दबाकर हत्या, अस्पताल में कटा प्राइवेट पार्ट लेकर पहुंचा आरोपी... पंजाब, कबड्‌डी खिलाड़ी की गोलियां मारकर हत्या, 10 दिन पहले हुई थी शादी, बंबीहा गैंग ने क्या कहा? पेट्रोल पंप लूट मामले में जालंधर देहात पुलिस को मिली बड़ी सफलता, तीन लुटेरे किये गिरफ्तार, पंजाब के सभी स्कूलों में सर्दी की छुटि्टयों का हुआ ऐलान, जालंधर के जिलाधीश व पुलिस कमिश्नर ने की स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकियों से न घबराने की अपील Vodafone Idea को लेकर आई अच्छी ख़बर, सरकार से मिल सकती 83,000 Cr के बकाये को लेकर बड़ी राहत,
Translate

प्रदूषण से निपटने के लिए आप सरकार ने टास्क फोर्स बनाकर जमकर काटे चालान, तोड़ डाले तंदूर,

delhi-pollution-aap-government-formed-a-task-force-issued-challans-broke-tandoors

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी के अंदर ग्रेप चार को कड़ाई से लागू करने को लेकर दिल्ली सरकार ने छह सदस्यीय स्पेशल टास्कफोर्स का गठन किया है। इसकी जानकारी देते हुए गुरुवार को बताया कि इस टास्कफोर्स में परिवहन विभाग के विशेष आयुक्त, पुलिस उपयुक्त यातायात (मुख्यालय), राजस्व विभाग के उपायुक्त (मुख्यालय.), दिल्ली नगर निगम और पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर सदस्य होंगे।

.

.

इस टास्क फोर्स का काम संबंधित विभागों के साथ प्रतिदिन समन्वय करना और उनके समक्ष आने वाली दिक्कतों को दूर करना और कार्यान्वयन से सम्बंधित सरकार को अपनी रिपोर्ट देना होगा। राय ने ग्रेप-4 के नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए सम्बंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के बाद कहा कि अभी वर्तमान समय में प्रदूषण की जो स्थिति बनी हुई है उसे लेकर पर्यावरण विशेषज्ञों की राय है कि अगले दो से तीन दिनों तक प्रदूषण की बहुत ख़राब स्थिति ही बनी रहेगी।

.

delhi-pollution-aap-government-formed-a-task-force-issued-challans-broke-tandoors

.

उन्होंने कहा कि ग्रेप-4 के तहत बीएस तीन पेट्रोल और बीएस चार डीजल एलएमवी (चार पहिया वाहन) के संचालन पर प्रतिबंध लागू किया गया है। अभी तक 16,689 बीएस तीन पेट्रोल और बीएस चार डीजल गाड़ियों का चालान किया गया है। उन्होंने कहा कि अगर इसका कोई उल्लंघन करता है तो मोटर व्हीकल एक्ट -1988 के तहत 20 हजार रुपये का जुर्मना लगाया जाएगा। इसके लिए ट्रांसपोर्ट विभाग द्वारा 84 टीम लगाया गया है। साथ ही दिल्ली पुलिस की 284 टीम लगायी गयी है।

.

.

पर्यावरण मंत्री ने बताया कि दिल्ली में पराली को गलाने के लिए अब तक 2573 एकड़ में फ्री बायो डी-कंपोजर के छिड़काव किया गया है। कृषि विभाग के अधिकारी को निर्देश दिया गया है कि शेष बचे खेतों में जल्द छिड़काव करें। एंटी ओपन बर्निंग अभियान के तहत 611 टीमें काम कर रही हैं। जिन्होंने अब तक 154 चालान किए हैं, 3.95 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है और 929 तंदूर तोड़े गए हैं। राजधानी में कंस्ट्रक्शन डिमोलिशन एक्टिविटीज पर नजर रखने के किए 581 टीमें काम कर रही हैं।

.

Latest News

Latest News