PTB News

Latest news
आम जनता पर महंगाई का बड़ा अटैक! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा री-एग्जाम! NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला, जालंधर! संत सीचेवाल के प्रयासों से वापिस आया मलेशिया में फंसा युवक, जालंधर! BSF कैंप के बाहर हुए ब्लास्ट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान का निकला मास्... कांग्रेस ने वीडी सतीशन को बनाया केरलम का नया मुख्यमंत्री, क्या! जालंधर में राजनीति की भेंट चढ़ा "बालाजी संकीर्तन", किसने दिया भजन गायक को रोकने के लिए पैसों का... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स...

शिअद-बसपा पंजाबियों के सम्मान के लिए लड़ रही: सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया,

SAD-BSP fighting for the honor of Punjabis: Sardar Bikram Singh Majithia punjab loksbha byelection Jalandhar

PTB Big Political न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : शिरोमणी अकाली दल के वरिष्ठ नेता सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया ने आज कहा है कि शिरोमणी अकाली दल-बहुजन समाज पार्टी गठबंधन पंजाबियों के सम्मान के लिए लड़ रही हैं, पंजाबियों को कांग्रेस को खारिज कर देना चाहिए जो बार बार जीतने के बावजूद इस हलके का विकास करने में विफल रही है ,और कहा कि आम आदमी पार्टी तथा भारतीय जनता पार्टी पंजाबियों का दमन कर रही हैं।

फिल्लौर हलके में शिअद-बसपा के सांझा उम्मीदवार सुखविंदर कुमार सुक्खी के समर्थन में उत्साहपूर्ण सभाओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा, ‘‘ इस चुनाव से राज्य और केंद्र में सरकारों में कोई बदलाव नही होगा, लेकिन यह निश्चित रूप से यह संकेत भेजेगा कि झूठ की राजनीति कभी सफल नही होती है’’।

कांग्रेस पार्टी के बारे में बोलते हुए सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि भले ही इस पार्टी ने चुनावों में अठारह में से चैदह बार चुनाव जीता हो, लेकिन यह इसका विकास करने में विफल रही है। उन्होने कहा कि यह सब जानते हैं कि पूर्व सांसद चैधरी संतोख सिंह को कभी इस हलके में नही देखा गया। उन्होने कहा, ‘‘ पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने हलके के लिए कुछ भी नही किया और किसी बुनियादी ढ़ांचा परियोजना को लागू करने के लिए कुछ भी नही किया गया’’।

सरदार मजीठिया ने कहा कि जालंधर के लिए कुछ नही करने वाली मौजूदा आप पार्टी की सरकार अपनी विफलताओं से ध्यान भटकाने के लिए भय का माहौल पैदा करने के लिए जानी जाती है। उन्होने कहा, ‘‘ यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि आप पार्टी की सरकार ने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के साथ मिलकर एनएसए लगाने के अलावा पवित्र धार्मिक स्थानों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही पर रोक लगा दी’’। उन्होने कहा कि यह सब देश और दुनिया में पंजाब और पंजाबियों के बारे गलत संदेश देने के लिए किया गया है।

लोगों से वोट डालने से पहले सभी उम्मीदवारों की तुलना करने का आग्रह करते हुए सरदार मजीठिया ने कहा, ‘‘ एक तरफ आपके पास सुखविंदर सुक्खी है, जो एक डाॅक्टर तथा सामाजिक कार्यकर्ता हैं, जिन्होने श्री कांशीराम के साथ भी काम किया है, जबकि दूसरी तरफ आप और भाजपा ने दलबदलुओं को टिकट दिया है’’। उन्होने कहा कि आप पार्टी के उम्मीदवार सुशील रिंकू, जो एक महीने पहले कांग्रेस में थे, ने महिलाओं से आग्रह किया था कि जब आप पार्टी उनके पास जालधंर उपचुनाव के लिए वोट मांगने आएं तो वे वादे के अनुसार प्रति माह 1000 रूपया प्रति माह की मांग करें। अब वही आदमी आम आदमी पार्टी का उम्मीदवार बन गया है’’।

पूर्व मंत्री ने जलालाबाद के विधायक जगदीप गोल्डी कंबोज के परिवार का उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे आप पार्टी की सरकार ने आपराधिक तत्वों को पार्टी टिकट दिया , जो हाल ही में देह व्यापार, जबरन वसूली मामले में शामिल है। उन्होने लोगों से दिल्ली से चलाई जा रही आम आदमी पार्टी को खारिज करने का आग्रह किया , जो मूल रूप से पंजाब और पंजाबी विरोधी है। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा, हरिंदर चंदूमाजरा, बलदेव खैहरा तथा अवतार सिंह करीमपुरी भी मौजूद थे।

Latest News

Latest News