sagar murder case 4 more accused arrested after sushil famous gangster lawrence bishnoi brought to delhi for questioning New delhi
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ हरियाणा : सागर हत्याकांड में दिल्ली पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है / इस मामले में असौड़ा गैंग से जुड़े 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है / रोहणी के स्पेशल स्टाफ ने कंझावला इलाके से इन्हें पकड़ने में सफलता पाई है / इनकी पहचान भूपेंद्र, मोहित, गुलाब और मंजीत के तौर पर की गई है / यह सभी हरियाणा के रहने वाले बताए गए हैं / पुलिस की मानें तो इनका ताल्लुक नीरज बवानिया से भी है /
. .गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया है कि वे लोग घटना वाली रात 12 बजे अलग-अलग गाड़ियों से छत्रसाल स्टेडियम पहुंचे थे / दूसरी तरफ, दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच द्वारा सागर राणा हत्याकांड में पूछताछ के लिए कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, संपत नेहरा समेत अन्य को विभिन्न जेलों से पूछताछ के लिए दिल्ली लाया गया है / पुलिस इनसे युवा पहलवान की हत्या से जुड़े तथ्य को जानने की कोशिश करेगी /
..
इस हत्याकांड में पहलवान सुशील कुमार को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है / इससे पहले उत्तर रेलवे के प्रवक्ता दीपक कुमार ने मंगलवार को हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए पहलवान सुशील कुमार को नौकरी से सस्पेंड करने की पुष्टि की थी / लिंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार और उनके एक साथी अजय को
. .दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने रविवार को गिरफ्तार किया था / पुलिस ने बताया कि दोनों मुंडका इलाके से गिरफ्तार किया / अजय छत्रसाल स्टेडियम में ही स्पोर्ट्स टीचर है / पुलिस के मुताबिक, ये दोनों मुंडका के पास स्कूटी से कहीं जा रहे थे, तभी पुलिस ने खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
sagar murder case 4 more accused arrested after sushil famous gangster lawrence bishnoi brought to delhi for questioning New delhi




































