youtuber paras who described arunachal pradesh as part of china has disappeared Ludhiana
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ लुधियाना : सोशल मीडिया आज का युवाओं की पहली पसंद बन चूका है ऐसे में एक यूट्यूबर द्वारा डाली गई एक पोस्ट ने ऐसा विवाद पकड़ा की पुलिस उसे घर से ही उठा ले गई / जानकरी के अनुसार लुधियान के एक प्रसिद्ध यूट्यूब चैनल चलने वाले युवक ने अपने यूट्यूब चैनल पर अरुणाचल प्रदेश को चीन का हिस्सा बता दिया / यह हरकत लुधियाना जिले के जनकपुरी निवासी पारस ने अपने यूट्यूब चैनल पारस ने की थी / इसके बाद सोशल मीडिया पर जमकर बहस शुरू हो गई / पारस के इस वीडियो को लेकर अरुणाचल प्रदेश में राजनीतिक पारा चढ़ गया और मुख्यमंत्री ने तुरंत पुलिस कार्रवाई का आदेश दे दिए /
. .इस अमले में मुख्यमंत्री पेमा खांडू के आदेशों पर ईटानगर पुलिस ने 24 मई को पारस के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया / अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने लुधियाना पुलिस से भी तुरंत कार्रवाई करने की बात कही तो लुधियाना पुलिस ने तुरंत कारवाई करते हुए उक्त युवक को हिरासत में ले लिया / वहीं पारस के परिजनों का कहना है कि तीन लोग घर आए और खुद को पुलिसकर्मी बताकर उसे अपने साथ ले गए और वह अभी तक घर नहीं लौटा है / जब इस बारे में पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल से बात की गई तो उन्होंने मामले की जानकारी न होने की बात कही /
.पारस की मां चंदा देवी ने बताया कि पारस अपने पारस चैनल पर एक वीडियो अपलोड की थी / उस वीडियो में उसने अपने फालोअर्स को बताया था कि भारत के नक्शे में अरुणाचल प्रदेश कहीं नजर नहीं आ रहा / विश्व के नक्शे में जहां अरुणाचल प्रदेश दिख रहा है उसके आसपास के सभी प्रांत चीन के हैं / इसका मतलब यह है कि अरुणाचल प्रदेश भारत का हिस्सा न होकर चीन में कहीं है / इस वीडियो के बाद हंगामा शुरू हो गया बहुत लोगों के फोन आए / उसने अपनी गलती को मानते हुए एक और वीडियो अपलोड की,
.
.वहीं बेटे के घर से जाने के बाद उसकी मां चंदा देवी का बुरा हाल है / पारस उसका इकलौता बेटा है / यही उसका जीवन का इकलौता सहारा है / उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि उसके बेटे की गलती को माफ कर दिया जाए / वह अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री से भी गुहार लगाती है कि उसके बेटे की गलती को माफ कर दिया जाए / जानकारी के अनुसार, पारस 12वीं पास है / उसके पिता की काफी समय पहले मौत हो चुकी है वह अपनी मां चंदा देवी के साथ रहता है / मूलरूप से यह परिवार बिहार का रहने वाला है, लेकिन बीते 25 साल से पूरा परिवार लुधियाना में रहता है /
.पारस पिछले तीन साल से पबजी गेम खेल रहा था / इसके साथ ही वह वीडियो ब्लॉगर बन गया / उसने कई वीडियो अपने चैनल पर अपलोड किए हैं / वहीं लुधियाना के अधिकारीयों का कहना है कि पुलिस ने पारस को अपनी हिरासत में ले रखा है और उसके खिलाफ अरुणाचल प्रदेश में मामला दर्ज हुआ है / अरुणाचल पुलिस उसे गिरफ्तार करना चाहती है और इस संबंध में मामले की गहनता से जांच भी की जा रही है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
youtuber paras who described arunachal pradesh as part of china has disappeared Ludhiana




































