.
sbi gave a big shock to senior citizens India New Delhi
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ नई दिल्ली : वरिष्ठ नागरिकों के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) निवेश का सबसे लोकप्रिय जरिया रहा है, लेकिन देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने एक से दो साल की अवधि की एफडी पर मिलने वाले ब्याज में कटौती कर दी है / स्वाभाविक है कि दूसरे बैंक भी यह कदम उठा सकते हैं /
..
ऐसे वरिष्ठ नागरिक और सेवानिवृत्ति प्राप्त लोग, जो एफडी की ब्याज पर ही निर्भर थे, उनके लिए समस्या हो गई है।आरबीआई ने आदेश दिया था कि बैंक ब्याज दरों को एमसीएलआर से नहीं, बल्कि रेपो रेट से जोड़ें / रेपो रेट समय-समय पर बदलता रहता है, इसलिए जमा रकम पर ब्याज दर भी लगातार बदलती रहेगी / जमा दर घटाने के बाद 50 लाख रुपए के एफडी पर सालभर में 5,000 रुपए कम ब्याज मिलेगा /
..
एसबीआई के अनुसार, करीब 4.1 करोड़ सीनियर सिटिजन के एफडी खाते में कुल 14 लाख करोड़ रुपए पड़े हैं / हालांकि इसकी भरपाई के लिए केंद्र सरकार वरिष्ठ नागरिकों को राहत दे सकती है और उनके लिए महत्वपूर्ण कदम उठा सकती है / खबरों के अनुसार, सरकार सीनियर सिटीजंस सेविंग्स स्कीम (एससीएसएस) पर टैक्स में कटौती कर सकती है / इस स्कीम के तहत 60 वर्ष से ऊपर के बुजुर्ग 15 लाख रुपए तक जमा रख सकते हैं /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
sbi gave a big shock to senior citizens India New Delhi




































