PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

इन राज्यों में School होंगे Re-Open, परीक्षाओं की भी शुरू होगी तैयारी,

school reopening in jan 2022 after maharashtra these states may decide to open schools also preparing for exams delhi

PTB Big न्यूज़ दिल्ली : जैसे-जैसे कोरोना की तीसरी लहर कमजोर पड़ रही है, स्कूल दोबारा खुलने और परीक्षाएं समय पर होने की उम्मीद भी बढ़ती जा रही है / ताजा खबर यह है कि महाराष्ट्र के बाद उन राज्यों में स्कूल खोलने का निर्णय लिया जा सकता है कि जहां Corona के लगातार केस घटे हैं /

दिल्ली से खबर है कि यहां चरणबद्ध तरीके से स्कूल खोले जाएंगे / कहा जा रहा है कि अधिकांश राज्यों में 31 जनवरी तक स्कूल बंद रखने का ऐलान किया गया है, लेकिन 1 फरवरी 2022 से स्कूल खोले जा सकते हैं / यह फैसला शहर दर शहर अलग हो सकता है /

वहीं स्कूल खुलने की उम्मीद के साथ ही परीक्षाओं की तैयारी भी शुरू हो गई है / खासतौर पर 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर सीबीएसई और राज्य बोर्ड चिंता में हैं / महाराष्ट्र में 24 जनवरी से स्कूल फिर खुल जाएंगे / महाराष्ट्र की मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने गुरुवार को कहा कि राज्य सरकार ने 24 जनवरी से आफलाइन कक्षाओं के लिए पहली से नौवीं तक के स्कूलों को फिर से खोलने की अनुमति दी है /

इस बारे में आधिकारिक आदेश एक दो दिन में जारी होगा / उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इस आशय के एक प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है जो उन्हें स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा भेजा गया था / महाराष्ट्र में जनवरी के पहले सप्ताह में कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर स्कूल बंद कर दिए गए थे हालांकि, कई माता-पिता, क्षेत्र के कार्यकर्ता और शिक्षकों ने स्कूलों को बंद करने के कदम का विरोध करते हुए कहा था कि इससे छात्रों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा /

24 जनवरी से स्कूलों को फिर से खोलने के राज्य सरकार के फैसले का स्वागत करने वाले पुणे जिले के स्कूलों के प्रधानाचार्य अब संबंधित नागरिक प्रशासन से आदेश शुरू होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं / पुणे के जिला कलेक्टर राजेश देशमुख ने कहा है कि पुणे के लिए शनिवार को कोविड -19 स्थिति पर साप्ताहिक समीक्षा बैठक के बाद निर्णय लिया जाएगा /