shri amarnath yatra canceled devotees will be able to visit baba barfani online
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB “धार्मिक” न्यूज़ श्रीनगर : बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए बड़ी खबर है / कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने इस साल अमरनाथ यात्रा रद्द करने का फैसला किया है / उक्त घोषणा उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने की / जम्मू-कश्मीर प्रशासन के मुताबिक हिमलिंग के ऑनलाइन दर्शन की व्यवस्था की जाएगी / श्रद्धालु घर बैठे ही हिमलिंग के दर्शन कर सकेंगे / उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि कोरोना को देखते हुए इस साल अमरनाथ यात्रा रद्द करने का फैसला जनता के व्यापक हित में लिया गया /
. . .उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना प्राथमिकता है / पिछले साल की तरह छड़ी यात्रा के साथ केवल पारंपरिक पूजन ही होगा / पवित्र गुफा से बाबा बर्फानी की आरती का प्रसारण किया जाएगा / हालांकि, सभी पारंपरिक पूजन पहले ही की तरह होंगे / छड़ी निकलेगी और ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन पूजन भी होगा / इस साल श्राइन बोर्ड ने 28 जून से अमरनाथ यात्रा शुरू कराने का फैसला किया था / पहले दिन उप राज्यपाल एवं अन्य लोग बाबा बर्फानी की पूजा अर्चना करेंगे /
.
.गौरतलब है कि वर्ष 2020 में महामारी के कारण तीर्थयात्रा रद्द कर दी गई थी / इससे पहले, सिन्हा ने विकास की पहलों के अलावा, जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति का जायजा लेने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बुलाई गई बैठक में हिस्सा लिया / बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला, केंद्र सरकार तथा जम्मू कश्मीर प्रशासन के शीर्ष सुरक्षा और खुफिया अधिकारी शामिल हुए /
. .
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
shri amarnath yatra canceled devotees will be able to visit baba barfani online































