PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

केंद्र सरकार का सोशल मीडिया कंपनियों को आदेश, इस पोस्ट को हटाएं तुरंत,

social network social media firms asked by government to remove reference to b 1 617 as indian variant of coronavirus delhi

social network social media firms asked by government to remove reference to b 1 617 as indian variant of coronavirus delhi

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने सोशल मीडिया कंपनियों को आदेश दिया है कि वे अपने प्लेटफॉर्म पर मौजूद कोरोना वायरस के भारतीय वेरियंट की खबरों को हटाएं / इस आदेश के बारे में समाचार एजेंसी रॉयटर ने जानकारी दी है / 11 मई को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा था कि कोरोना वायरस का B.1.617 वेरियंट जो कि सबसे पहले भारत में देखा गया है वह वैश्विक चिंता का विषय बन सकता है /

.

.

सरकार की ओर से सभी सोशल मीडिया कंपनियों को एक पत्र लिखा है, जिसमें कहा गया कि मीडिया रिपोर्ट्स में B.1.617 को बिना किसी आधार और तथ्य के भारतीय वेरियंट के रूप में परोसा गया है / आईटी मंत्रालय ने सभी कंपनियों को कहा है कि वे अपने प्लेटफॉर्म से उन सभी खबरों और पोस्ट को डिलीट करें, जिनमें कोरोना के B.1.617 वेरियंट को भारतीय वेरियंट कहा गया है /

.

B.1.617 कोरोना का एक नया वेरियंट जरूर है लेकिन इसे भारतीय कहना सही नहीं है / पत्र में कहा गया है कि B.1.617 को भारतीय वेरियंट कहना पूरी तरह से गलत है / यहां तक कि WHO ने भी इस वेरियंट को भारतीय वेरियंट नहीं कहा है, हालांकि इस पत्र को सार्वजनिक नहीं किया गया है / रॉयटर को एक वरिष्ट सरकारी अधिकारी ने बताया कि यह पत्र सोशल मीडिया कंपनियों को सख्ती के साथ भेजा गया है /

.

.

पत्र में कहा गया है कि कोरोना के किसी भी वेरियंट को बिना किसी तथ्य भारतीय वेरियंट कहना देश की छवि को खराब करना है / ऐसी रिपोर्ट्स से लोगों के बीच गलत संदेश जा रहा है / वहीं एक बड़ी सोशल मीडिया कंपनियों के एक अधिकारी का कहना है कि प्लेटफॉर्म से हजारों-लाखों कंटेंट को एक साथ हटाना बहुत मुश्किलभरा काम है / आपको बता दें कि भारत में कोरोना की दूसरी लहर से काफी नुकसान हुआ है /

.

हर रोज करीब 2,50,000 संक्रमण के मामले आ रहे हैं, जबकि करीब 4,000 लोगों की मृत्यु हो रही है / आपको बता दें कि विकिपीडिया पर भी Lineage B.1.617 नाम से एक पेज बना हुआ है, जिसमें B.1.617 को कोरोना का नया वेरियंट बताया गया है। विकिपीडिया के मुताबिक B.1.617 कोरोना का एक वेरियंट है, जिसकी पहचान सबसे पहले भारत में 5 अक्तूबर को महाराष्ट्र मे हुआ थी /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें

social network social media firms asked by government to remove reference to b 1 617 as indian variant of coronavirus delhi