PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

पंजाब पुलिस फिर हुई दागदार, ASI को किया पुलिस ने गिरफ्तार, SP रैंक का अधिकारी हुआ फरार,

sp rank officer absconding asi arrested know what is the matter Sangrur Punjab

PTB Big न्यूज़ संगरूर : मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान ने पंजाब के लोगों के साथ वायदा किया है कि वह पंजाब में से भ्रष्टाचार को खत्म करेंगे और आज मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के जिले में ही भ्रष्टाचार विरुद्ध बड़ी कार्यवाही की गई।

भ्रष्टाचार के कारण छोटे अफसरों के खिलाफ कार्यवाही होनी थी, लेकिन आज संगरूर पुलिस ने एक SP के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में बड़ी कार्यवाही की है। आपको यह भी बता दें कि आज थाना सिटी-1 संगरूर में एक PPS अधिकारी कर्णवीर सिंह SP खिलाफ 3 लाख रुपए की रिश्वत लेने के दोष में केस दर्ज किया गया है,

इस मामले में SP रैंक पर तैनात कर्णवीर सिंह PPS अभी तक पकड़े नहीं गए हैं, लेकिन उसके रीडर ASI दविन्दर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी अनुसार संगरूर जिले के खनौरी इलाके में कुछ समय पहले एक लड़की ने अपने आप को आग लगा कर जीवित जला लिया था, उस मामले में यह रिश्वत के ली गई थी।

इस सम्बन्धित FIR नंबर 66 तारीख 09.5.2022 के अंतर्गत 7 भ्रष्टाचार रोकथाम एक्ट 2018 थाना सिटी-1 संगरूर में कर्णवीर सिंह PPS (SP संगरूर) विरुद्ध उसके रीडर ASI दविन्दर सिंह के द्वारा 3 लाख रुपए की मांग करने और लेने के दोष नीचे मामला दर्ज किया गया है। ASI दविन्दर सिंह को गिरफ्तार किया गया है जबकि SP कर्णवीर अभी फरार है।