PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

प्रेस एसोसिएशन ऑफ स्टेट द्वारा स्पोर्ट्स मीट सफलतापूर्वक सम्पन्न,

Sports meet successfully completed by Press Association of State Baba Deep Singh Sports Club won the title of Volleyball Tournament MLA Shri Sushil Rinku inaugurated and MLA Pargat Singh rewarded the winners Jalandhar

बाबा दीप सिंह स्पोर्ट्स क्लब ने जीता वॉलीबॉल टूर्नामेंट का खिलाब,

विधायक श्री सुशील रिंकू ने किया उद्घाटन और विधायक परगट सिंह ने विजेताओं को किया पुरस्कृत,

PTB City न्यूज़ जालंधर : पत्रकारों की सबसे पुरानी संस्था प्रेस एसोसिएशन ऑफ स्टेट की तरफ से जरूरतमंद बच्चों की सहायता के लिए रविवार को स्पोर्ट्स मीट का आयोजन इनोसेंट हार्ट स्कूल, लोहारां, नकोदर रोड में किया गया / इस स्पोर्ट्स मीट को करवाने के लिए इनोसेंट हार्ट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने अपना विशेष योगदान दिया / इस स्पोर्ट्स कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के पंजाब प्रधान जगजीत सिंह डोगरा, महासचिव डीएन मोदगिल, जिला प्रधान राजेश थापा, महासचिव विकास मोदगिल, कोषाध्यक्ष रमेश गाबा, वरिष्ठ उप-प्रधान शैली एल्बर्ट, संयुक्त सचिव सुमित महेंद्रू, स्पोर्ट्स विंग के प्रवक्ता राणा हिमाचल व कोऑर्डिनेटर इंदरजीत सेठी ने की /

.

.

इस दौरान इनोसेंट हार्ट स्कूल, लोहारां में वॉलीबॉल का मैच करवाया गया। इसमें बाबा दीप सिंह स्पोर्ट्स क्लब, बस्ती पीरदाद की टीम ने फाइनल मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जालंधर प्रोफेशनल फोटोग्राफर एसोसिएशन की टीम को कड़े संघर्ष के बाद 25-23 से पराजित करते हुए चैंपियन बनने का खिताब प्राप्त किया / वहीं दूसरे स्थान पर जालंधर प्रोफेशनल फोटोग्राफर एसोसिएशन की टीम रही / स्पोर्ट्स मीट का उद्घाटन जालंधर वेस्ट के विधायक श्री सुशील रिंकू ने किया /

Sports meet successfully completed by Press Association of State Baba Deep Singh Sports Club won the title of Volleyball Tournament MLA Shri Sushil Rinku inaugurated and MLA Pargat Singh rewarded the winners Jalandhar

इस अवसर पर विधायक रिंकू ने कहा कि प्रेस एसोसिएशन ऑफ स्टेट द्वारा खेल प्रतियोगिता का आयोजन करना बहुत ही बेहतरीन कार्य है, क्योंकि युवा वर्ग को खेलों के साथ जोड़ना समय की जरूरत हैं / उन्होंने कहा कि देश का भविष्य युवा वर्ग है और इसलिए युवाओं का मार्गदर्शन करने के लिए ऐसे खेल कार्यक्रम होते रहने चाहिए / MLA रिंकू ने कहा कि जालंधर के पत्रकार भाईचारे ने अपने व्यस्त शेड्यूल के साथ खेलों का आयोजन करके बेहतरीन कार्य किया है /

.

.

इस अवसर पर वार्ड नंबर 27 की महिला पार्षद श्रीमती अरुणा अरोड़ा भी विशेष तौर पर पहुंची और उन्होंने कहा कि युवा वर्ग को नशों से दूर करने के लिए खेलों के साथ जोड़ने के लिए खेल प्रतियोगिताओं का होना बहुत जरुरी है, इसलिए प्रेस एसोसिएशन ऑफ़ स्टेट द्वारा किया गया कार्य बहुत ही शानदार है / समापन समारोह के दौरान विधायक परगट सिंह विशेष रूप से उपस्थित हुए और वॉलीबॉल की विजेता टीमों को पुरस्कृत किया /

Sports meet successfully completed by Press Association of State Baba Deep Singh Sports Club won the title of Volleyball Tournament MLA Shri Sushil Rinku inaugurated and MLA Pargat Singh rewarded the winners Jalandhar

इस मौके पर पूर्व DCP लॉ एंड आर्डर व व आप नेता बलकार सिंह, भाजपा जिला देहाती प्रधान अमरजीत सिंह अमरी, फ्रूट मंडी प्रधान इंदरजीत नगरा, बिट्टू शर्मा, सुरिंदर सिंह भापा, United Media Club (Regd.) के प्रधान सुक्रांत सफरी व चेयरमैन सुनील रूद्रा तथा टैक स्कूल के तनिष्क मित्तल व नितिन मित्तल भी शामिल हुए / इस दौरान जगजीत सिंह डोगरा, डीएन मोदगिल, राजेश थापा व विकास मोदगिल ने कहा कि इस स्पोर्ट्स मीट के आयोजन से जो धनराशि इकत्रित हुई है, उसे जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई पर खर्च किया जाएगा /

.

.

इस मौके पर एसोसिएशन के पंजाब चेयरमैन दर्शन सिंह सोढी, वरिष्ठ उपप्रधान पाल सिंह नौली, दिनेश अरोड़ा, PRO नितिन कोड़ा, आयोजन सचिव करण नारंग, राजिंदर सिंह राज, भूपिंदर सिंह, PRO रमेश भगत, कार्यालय सचिव सौरभ खन्ना, उपप्रधान गुरप्रीत सिंह पापी, सन्नी भगत, रमेश हैप्पी समेत तमाम पत्रकार मौजूद थे /

Sports meet successfully completed by Press Association of State Baba Deep Singh Sports Club won the title of Volleyball Tournament MLA Shri Sushil Rinku inaugurated and MLA Pargat Singh rewarded the winners Jalandhar

पौधारोपण कर दिया पर्यावरण को शुद्ध करने का संदेशः-

स्पोर्ट्स मीट के आयोजन के दौरान प्रेस एसोसिएशन द्वारा पौधारोपण कर सभी को पर्यावरण को शुद्ध करने का संदेश दिया / विधायक सुशील रिंकू और महिला पार्षद श्रीमती अरूणा अरोड़ा ने पौधारोपण किया / उन्होंने कहा कि पौधारोपण पर्यावरण को शुद्ध करने और समाज सेवा की दिशा में बड़ा कदम है / इसलिए अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए / इससे वातावरण में ऑक्सीजन की वृद्धि होगी /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें