Strong blast in Jalandhar basti sheikh Factory Police reached the spot
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां स्थित एक फैक्ट्री में जोरदार धमाका होने का समाचार प्राप्त हुआ है / सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि यह धमाका सिलैंडर के फटने से हुआ है, इस हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है /
. .इस सनसनीखेज घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची व घटना संबंधी जांच में जुट गई है / इस घटना के बाद पुरे इलाके में सनसनी फैल गई है व भारी मात्रा में आसपास के लोग इकट्ठा हो गए हैं /
..
आपको बता दें कि यह भयानक हादसा आज यानि शनिवार को जालंधर के बस्ती शेख इलाके में बने कूड़े के डम्प के समीप स्थित टावर वाली गली में बनी एक फैक्ट्री में हुआ बताया जा रहा है / बताया जा रहा है कि जिस दौरान फैक्ट्री में सिलिंडर फटा उस दौरान उक्त फैक्ट्री में काम चल रहा था जिस हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है /
. .वहीं आपको यह भी बता दें कि शहर में जिलाधीश द्वारा शनिवार और रविवार को सम्पूर्ण Lockdown लगाया गया है, जिसके बावजूद बस्ती शेख इलाके में फैक्ट्री प्रबंधक फैक्ट्री खोल कर अपने कर्मचारियों से काम करवा रहे थे / फ़िलहाल जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच चुके है व जाँच की जा रही है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
Strong blast in Jalandhar basti sheikh Factory Police reached the spot




































